ब्रेकिंग
Bihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवाल

मंजीत सिंह के मुद्दे पर नीतीश और आरसीपी की राय जुदा, सीएम मनाने में जुटे और आरसीपी ने अपनी पार्टी का नेता मानने से किया इनकार

PATNA : पूर्व विधायक के मंजीत सिंह को मनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री लेसी सिंह को गोपालगंज भेज दिया. एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां मनजीत सिंह को हर कीमत पर आर

मंजीत सिंह के मुद्दे पर नीतीश और आरसीपी की राय जुदा, सीएम मनाने में जुटे और आरसीपी ने अपनी पार्टी का नेता मानने से किया इनकार
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पूर्व विधायक के मंजीत सिंह को मनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री लेसी सिंह को गोपालगंज भेज दिया. एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां मनजीत सिंह को हर कीमत पर आरजेडी में जाने से रोकना चाहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की राय उनसे जुदा है. जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह मनजीत सिंह को अपनी पार्टी का नेता मानने से इनकार कर रहे हैं. 


मनजीत सिंह के प्रकरण को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा है कि मनजीत सिंह उनकी पार्टी के विधायक थे. लेकिन बीते चुनाव के समय वह पार्टी छोड़ कर चले गए थे. उन्होंने विधानसभा का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था और ऐसे में वह उनके ऊपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते. मनजीत सिंह चाहे जहां कहीं भी जाएं, वह अपना भविष्य खुद तय कर सकते हैं. आरसीपी सिंह ने कहा कि मनजीत सिंह आज उनकी पार्टी में नहीं है लिहाजा पार्टी छोड़कर जाने का सवाल पैदा नहीं होता.



आरसीपी सिंह ने कहा कि मनजीत सिंह हो या कोई हर कोई अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए राजनीति की राह चुनता है. अगर वह कहीं जा रहे हैं तो यह उनका अपना फैसला है. जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि मनजीत सिंह के पिता और खुद मनजीत सिंह के उन लोगों से करीबी रिश्ते रहे हैं. खुद नीतीश कुमार और मैं उनके घर पर जा चुके हैं. ऐसे में फैसला उन्हें लेना है. 


उधर आरसीपी सिंह से जब ओसामा के जेडीयू में शामिल होने के कयासों पर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली. आरसीपी सिंह ने पार्टी की तरफ से चंदा जुटाने अभियान को लेकर भी अपनी बात रखी है. जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि हर पार्टी अपने फंड को बढ़ाने के लिए और राजनीतिक कार्यक्रम चलाने के लिए पैसे जुटाती है. हम भी वही काम कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस बात को खारिज किया कि पार्टी ने कोई टारगेट सेट किया है. आरसीपी सिंह ने कहा कि हम निरंतर चंदा जुटाने का काम करते रहेंगे. हमारी संगठन से जुड़े लोग इस अभियान में जुटे रहेंगे और बूंद-बूंद कर ही तालाब भरने की कोशिश की जाएगी.