ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सोशल डिस्टेंसिंग को ताख पर रख कोरोना भगा रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, घर में फूंक रहे शंख

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. इसकी चिंता छोड़ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पूजा पाठ में जुटे हैं, लेकिन इस दौरान वह खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. इसकी चिंता छोड़ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पूजा पाठ में जुटे हैं, लेकिन इस दौरान वह खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी. पूजा के दौरान कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मास्क तक नहीं पहना था. 

सोशल डिस्टेंसिंग को ताख पर रख कोरोना भगा रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, घर में फूंक रहे शंख

शंख फूंक भगाएंगे कोरोना

मंगल पांडेय ने कई फोटो शेयर किया और लिखा कि ‘’आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पूज्य पिता एवं परिवार के साथ अपने घर में पूजन हवन कर ईश्वर से दुनिया एवं भारत को कोरोना मुक्त कर स्वस्थ होने की प्रार्थना की.’’ इस दौरान मंगल पांडेय ने जमकर घंटी बजाई और शंख फूंके. अब सवाल उठ रहा है कि क्या शंख फूंक देने से कोरोना बिहार और देश को छोड़कर भाग जाएगा. 

सोशल डिस्टेंसिंग को ताख पर रख कोरोना भगा रहे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, घर में फूंक रहे शंख

जांच की चिंता नहीं

बिहार में कोरोना टेस्ट अन्य राज्यों की अपेक्षा बहुत कम हो रहा है. इस बात को सर्वदलीय बैठक में तेजस्वी यादव ने भी उठाई थी, लेकिन विभाग क्या कर रहा है. इसके बारे में मंत्री को चिंता नहीं है अगर है भी वह बताते नहीं हैं. इस कोरोना संकट में कई लोग मंगल पांडेय से उनके ट्विटर पर हेल्प मांग रहे हैं, लेकिन वह किसी को जवाब तक नहीं देते हैं. उनको किसी की परेशानियों से कोई वास्ता नहीं रहता है. कुछ दिन पहले ही एक बीजेपी के मीडिया प्रभारी का बेटा पीएमसीएच में भर्ती था, उसने इलाज में हो रहे लापरवाही और मदद को लेकर मंगल पांडेय को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने मदद के बदले बात सुन कॉल ही काट दिया था. जहानाबाद में एंबुलेंस के अभाव में एक बच्चे की मौत हो गई. कोरोना को लेकर बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में लोगों को भोजन नहीं मिलने की शिकायते आ रही है. स्वास्थ्य व्यवस्था की कमी है, फिर भी मंत्री को इसकी चिंता तक नहीं है. 



टैग्स