ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मंगल पांडेय ने चार्टेड प्लेन में जन्मदिन मनाने पर तेजस्वी को घेरा, कहा - हवा हवाई नेता है नकली समाजवादी

PATNA: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव को चार्टेड प्लेन में जन्मदिन मनाने पर निशाना साधा है. पांडेय ने कहा कि ये लोग भर पेट हलवा खाकर भूखमरी पर भाष

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव को चार्टेड प्लेन में जन्मदिन मनाने पर निशाना साधा है. पांडेय ने कहा कि ये लोग भर पेट हलवा खाकर भूखमरी पर भाषण देने वाले नकली समाजवादी नेता हैं.

मंगल पांडेय ने किया ट्वीट
मंगल पांडेय ने ट्वीट किया कि ‘’बिहार के हवा हवाई नेता गरीबों की चिंता का डपोरशंख ट्विटर पर बजा कर अपना जन्मदिन चार्टेड प्लेन में केक काटकर मनाते हैं. इनकी राजनीति का इनके असल व्यक्तित्व से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. ये लोग भर पेट हलवा खाकर भूखमरी पर भाषण देने वाले नकली समाजवादी है.’’

आसमान में तेजस्वी का बर्थ डे सेलिब्रेशन
राजद के राजकुमार तेजस्वी प्रसाद यादव के बर्थ़ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल हुई हैं. एक उद्योगपति के चार्टर प्लेन में हवा में उड़ते हुए “गरीबों के मसीहा” तेजस्वी यादव ने अपना बर्थ डे सेलिब्रेशन किया. आसमान में पहले केक काटा गया और फिर जश्न मना. तेजस्वी के करीबी और राजद के जानकारों के मुताबिक फिलहाल RJD के किंगमेकर संजय यादव और मणि यादव प्लेन में साथ थे,लालू के एक पुराने सहयोगी भोला यादव भी इस जश्न में शामिल थे. रांची के एक धनबली भी प्लेन में तेजस्वी के बर्थ़ डे सेलिब्रेशन में मौजूद रहे.