ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

मंगल पाण्डेय ने आरजेडी पर कसा तंज, कहा- लालू यादव को पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दे राजद

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजद पर निशाना साधा है

FirstBihar
Desk
3 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राजद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद अपने सुप्रीमो को पूर्णकालिक अध्यक्ष बना दे, ताकि हर बार चुनावी प्रक्रिया का झंझट नहीं रहे। वैसे भी सजायफ्ता होने के कारण वे संगठन चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाते हैं, इसलिए राजद के लिए संविधान में संशोधन जरूरी है।

मंगल पाण्डेय ने कहा कि राजद के आंतरिक लोकतंत्र का हाल यह है कि राजद के अधिकतर चुनाव में एक से ज्यादा उम्मीदवारों को नामांकन की अनुमति न तो मिलती थी और न ही मिलती है। पहले सुप्रीमो की चलती थी, लेकिन अब उनके पुत्र की चलती है। चाहे वह जिला अध्यक्ष का चुनाव हो या फिर प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष का। हर चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों को ताख पर रख राजद वैसे लोगों को पद से सुशोभित करता है, जो लालू परिवार का गुणगान करता हो। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में भी ऐसा ही हुआ।

पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  ने कहा कि राजद ने एक ऐसे व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है, जो खुद अपना नामांकन नहीं कर पाता हो, जिनका पूरा जीवन काल कोठरी में बीतने वाला हो। स्थिति यह है कि एक केस से मुक्ति मिलती है तो दूसरे केस की सुनवाई जारी रहती है। यही नहीं मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट ने देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने की सीबीआइ का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। जो व्यक्ति जेल से बाहर नहीं निकल सकता हो, जो पार्टी की बैठक और चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकता हो, वैसे व्यक्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना राजद ने यह साबित कर दिया कि राजद में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र हावी है।



टैग्स