ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

ममता बनर्जी का आरजेडी सहित 21 विपक्षी दलों को न्योता, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयार होगी रणनीति

DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी राष्ट्रीय फलक पर छाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। अब उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक नया पैंतरा आज़माया

ममता बनर्जी का आरजेडी सहित 21 विपक्षी दलों को न्योता, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तैयार होगी रणनीति
First Bihar
2 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी राष्ट्रीय फलक पर छाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। अब उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एक नया पैंतरा आज़माया है। ममता ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए 15 जून को दिल्ली में बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि साल 2021 में बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता को बड़ी कामयाबी मिली थी, जिसके बाद से वे लगातार राष्ट्रीय राजनीति में चमकने की कोशिश कर रही हैं। 



ममता बनर्जी ने 15 जून को होने वाले बैठक को लेकर कथित तौर पर आरजेडी सहित 21 दलों को न्योता भेजा है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, केरल के सीएम और वाम नेता पिनाराई विजयन, ओडिशा के सीएम और बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल है। 



सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ ममता बनर्जी ने तेलंगाना में अपने समकक्षों के चंद्रशेखर राव, तमिलनाडु में एमके स्टालिन, झारखंड में हेमंत सोरेने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी कांटेक्ट किया है। बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने एक बयान में कहा है कि हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सभी प्रगतिशील विपक्षी ताकतों से राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर 15 जून को दोपहर तीन बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में बैठक करने और भविष्य के कदमों पर विचार करने का फैसला किया है।'

टैग्स