ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

TMC में टूट की अटकलों के बीच ममता का हमला, कहा- विधायकों पर भाजपा में शामिल होने का बनाया जा रहा दबाव

ममता बनर्जी ने भाजपा पर टीएमसी विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने तथा भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब टीएमसी ने दो विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया है।

पश्चिम बंगाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

west bengal: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर वीडियो जारी कर बीजेपी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार को उन्होंने कहा कि TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का पुलिस दबाव बना रही है।


ममता बनर्जी ने यह दावा किया है कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराया धमकाया जा रहा है। पैसे देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि जो लोग टीएमसी छोड़कर गए हैं, उनके जाने से पार्टी का भला ही हुआ है। टीएमसी में टूट की खबरों के बीच ममता बनर्जी का यह बयान सामने आया है। टीएमसी ने अपने दो विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया है। दोनों पर पार्टी के खिलाफ बयान देने और बैठकों से दूर रहने का आरोप लगा है।


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायकों और सांसदों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी ने दो विधायकों को निष्कासित किया है। 



ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी के जनप्रतिनिधियों को विभिन्न तरीकों से प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे और दबाव के जरिए टीएमसी को कमजोर करने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने कहा, "कुछ विधायकों और सांसदों को डराया जा रहा है, लेकिन इससे हमारी पार्टी कमजोर नहीं होगी। जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, उनके जाने से पार्टी का नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही हुआ है।"


ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय आया है जब टीएमसी में अंदरूनी असंतोष और टूट की खबरें चर्चा में हैं। हाल ही में पार्टी ने अपने दो विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया है। पार्टी नेतृत्व का आरोप है कि दोनों विधायक संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, पार्टी बैठकों से दूरी बना रहे थे और सार्वजनिक रूप से पार्टी लाइन के खिलाफ बयान दे रहे थे। ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी दल उनकी पार्टी के नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी का संगठन मजबूत है और कार्यकर्ता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और विपक्ष के कथित दबाव का सामना करने की अपील की।ममता के इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होने की संभावना है।