ब्रेकिंग
4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

‘मल्लाह का बेटा सिर्फ मछली मारने के लिए पैदा नहीं हुआ.. शासन भी करेगा’ अररिया में गरजे सहनी

ARARIA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में अररिया पहुंचे। संकल्प यात्रा की शुरुआत द

‘मल्लाह का बेटा सिर्फ मछली मारने के लिए पैदा नहीं हुआ.. शासन भी करेगा’ अररिया में गरजे सहनी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARARIA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी मंगलवार को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में अररिया पहुंचे। संकल्प यात्रा की शुरुआत दरभंगा के बद्रीनगर से हुई, जहां मुकेश सहनी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले।इसके बाद संकल्प यात्रा अररिया जिले के फारबिसगंज के दैजिदैनी उच्च विद्यालय के मैदान में पहुंची, जहां मुकेश सहनी ने जनसभा में उपस्थित लोगों को आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प करवाया।


उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि मल्लाह का बेटा केवल मछली मारने के लिए पैदा नहीं हुआ है बल्कि शासन भी करेगा। उन्होंने कहा कि यह हमने बिहार में दिखा दिया है। जब हमारे समाज और वर्ग के लोग विधायक बनेंगे तो हर मुसीबत में भी वे साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी, लेकिन हमे आज भी सही आजादी नहीं मिली। आजादी के बाद अगर हमारे पूर्वजों ने अधिकार को लेकर संघर्ष किया होता तो हमें भी उनकी विरासत मिलती और हमे संघर्ष नहीं करना पड़ता। 


इसके बाद यह संकल्प यात्रा रानीगंज के लालजी उच्च विद्यालय के मैदान पहुंची। यहां आयोजित आम सभा में हजारों लोगों के संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि पहले निषाद का बेटा चुनाव का टिकट मांगने के लिए वर्षों मेहनत करता था, लेकिन आज निषाद का बेटा खुद टिकट बांटता है। यह सब कुछ आपके समर्थन से संभव हुआ है। आपने मुझे नेता माना तो आज हमने बिहार में अपनी ताकत का एहसास करा दिया। 


'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है, लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि निषाद संकल्प लेकर तय कर लिया है जो उनकी सुनेगा वे भी उन्हीं की सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे।


‘मल्लाह का बेटा सिर्फ मछली मारने के लिए पैदा नहीं हुआ.. शासन भी करेगा’ अररिया में गरजे सहनी


‘मल्लाह का बेटा सिर्फ मछली मारने के लिए पैदा नहीं हुआ.. शासन भी करेगा’ अररिया में गरजे सहनी



टैग्स