ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहारी मजदूरों की हत्या करने वाले आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, कश्मीर IGP को फोन कर मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा 'शुक्रिया'

PATNA: जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो बिहारी मजदूरों की हत्या करने वाले आतंकियों को पुलिस ने कुलगाम में मार गिराया है। मारा गया आतंकी गुलजार अहमद र

बिहारी मजदूरों की हत्या करने वाले आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया, कश्मीर IGP को फोन कर मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा 'शुक्रिया'
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दो बिहारी मजदूरों की हत्या करने वाले आतंकियों को पुलिस ने कुलगाम में मार गिराया है। मारा गया आतंकी गुलजार अहमद रेशी लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर था। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने लश्कर जिला कमांडर गुलजार अहमद रेशी के मारे जाने की पुष्टि की है।


बिहार के उद्योग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आईजीपी विजय कुमार से बात की और बिहार के मजदूरों की हत्या का बदला लेने के लिए शुक्रिया कहा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जम्मू कश्मीर की पुलिस और भारतीय सेना राज्य में आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। आतंकी जितना भी दुस्साहस करे, नापाक हमलों का खतरनाक अंजाम आतंकियों को भी भुगतना पड़ेगा।


गौरतलब है रविवार को आतंकवादियों ने बिहार के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक अन्य को घायल कर दिया था। जिसके बाद से लगातार पुलिस और सेना के जवान आतंकवादियों को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे। तभी इसी बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के जिला कमांडर गुलजार अहमद रेशी सहित एक अन्य आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी मजदूरों की हत्या में शामिल था। कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने यह जानकारी दी।

टैग्स