ब्रेकिंग
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप✦SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए शुरू होगा विशेष अभियान✦महिंद्रा वेयरहाउस में इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत: शव रखकर परिजनों ने NH किया जाम, 50 लाख मुआवजे की मांग✦सब्जी बेचकर और ई-रिक्शा चलाकर बाप-बेटे ने पढ़ाया, सिपाही बनते ही बोलीं..आप लोगों को मैं नहीं जानती ✦15 साल में हुई सगाई, फिर सिर से उठा पिता का साया... UPSC में हासिल की AIR-9, अंजलि ने ऐसे रचा सफलता का इतिहास✦जिस जेल की थीं जेलर, अब वहीं बनीं कैदी: 2 महीने से फरार दिव्या चौधरी कोटा से गिरफ्तार, महिला बंदियों से घर का काम कराने का आरोप

'मजाक कर रहे होंगे लालू यादव ....', दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन पर बोले सम्राट .... I.N.D.I.A. के नेता ने नीतीश का भी किया बुरा हाल

PATNA : मजाक कर रहे होंगे लालू जी। कितनी बार लालू जी हारे हैं उनको गिनती भी याद है। अभी पांच राज्यों के चुनाव में क्या हालत हुआ है इंडी गठबंधन का यह बात पूरा देश जानता है। इसलिए वह

'मजाक कर रहे होंगे लालू यादव ....', दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन पर बोले सम्राट .... I.N.D.I.A. के नेता ने नीतीश का भी किया बुरा हाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मजाक कर रहे होंगे लालू जी। कितनी बार लालू जी हारे हैं उनको गिनती भी याद है। अभी पांच राज्यों के चुनाव में क्या हालत हुआ है इंडी गठबंधन का यह बात पूरा देश जानता है। इसलिए वह बस मजाक कर रहे होंगे। यह बातें भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू यादव के तरफ से विपक्षी दलों की बैठक में दिल्ली जाने से पहले दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि -लालू यादव बिहार में एक आपराधिक छवि के चेहरे हैं। जिनको बिहार में जदयू के नेताओं ने प्रूफ भी किया है। ये अपराधी हैं, चारा चोरी करने वाले लोग हैं।ये क्या बोलेंगे। लालू प्रसाद यादव को बिहार की राजनीति से कांग्रेस और जेडीयू  ने साफ कर दिया है। इसलिए लालू जी का राजनीतिक हैसियत अब नहीं है। बिहार  में कोई कुछ भी कर लें भाजपा  किसी भी हालत में सभी 40 की 40 सीट जीतेगी।


इसके अलावा कल इंडी गठबंधन की होने वाली बैठक को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि- मुझे तो लगता था कि नीतीश कुमार हमको छोड़कर गए थे तो वहां जाकर पीएम बनेंगे। लेकिन,आज  उनका क्या हाल किया है वहां के लोगों ने,  वह तो पूरा देश जानता है। आज नीतीश कुमार क्या-क्या बोल रहे हैं, अंड - बंड जो उनकी भाषा है। वह लगातार बोलते हैं। यह सब उसी गठबंधन का देन है। इस बार भी देश की जनता ने तय कर लिया है कि पीएम मोदी हैं और वहीं रहेंगे।