ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

'मैंने दो बार चिट्टी लिखी थी....', केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर बोले अन्ना हजारे ... अपने कर्मों के कारण हुई गिरफ़्तारी

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब इस पुरे मामले में अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना

'मैंने दो बार चिट्टी लिखी थी....', केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर बोले अन्ना हजारे ... अपने कर्मों के कारण हुई गिरफ़्तारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीते रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब इस पुरे मामले में अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, ''मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि जो अरविंद केजरीवाल मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, वे अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है "।


इसके आगे अन्ना हजारे ने कहा कि मैंने दो बार पत्र लिखकर मना किया था। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी से दुख हुआ है। जब केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नए-नए हमारे साथ आए थे, तब मैंने कहा था कि हमेशा देश की भलाई के लिए काम करना। लेकिन उन्होंने इस बात को ध्यान में नहीं रखा। अब मैं अपनी तरफ से उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा। कानून और सरकार को जो करना होगा वो करे। 


मालूम हो कि, दिल्ली की नई शराब नीति नवंबर 2021 में लागू हो गई थी. लेकिन शुरू से ही ये नीति विवादों में रही। इसके बाद दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शराब नीति में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। उसके बाद इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज किया। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने भी केस दर्ज कर लिया।