ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR

मैडम ने नेता जी को धोखा दे दिया: सोने का नकली मुकुट पहना दिया, कलई खुली तो हैरान रह गये पार्टी के लोग

PATNA: बिहार के बहुचर्चित युवा नेता के साथ उनकी पार्टी की एक नेत्री ने अजब खेला कर दिया. बड़ी सभा में अपने नेता को सोने का मुकुट पहनाया. इसे खूब प्रचारित भी किया. लेकिन शाम होते-हो

मैडम ने नेता जी को धोखा दे दिया: सोने का नकली मुकुट पहना दिया, कलई खुली तो हैरान रह गये पार्टी के लोग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के बहुचर्चित युवा नेता के साथ उनकी पार्टी की एक नेत्री ने अजब खेला कर दिया. बड़ी सभा में अपने नेता को सोने का मुकुट पहनाया. इसे खूब प्रचारित भी किया. लेकिन शाम होते-होते कलई खुल गयी. मैडम कुछ ज्यादा ही होशियार निकलीं.


मामला उस बड़ी सभा का है जिसकी चर्चा बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है. युवा नेता ने उसमें ऐसे तेवर दिखाये कि बड़े बड़े राजनेता सकते में हैं. सबसे बड़ी पार्टी में भी खलबली मची है. लेकिन युवा नेता और उनके समर्थकों के साथ उनकी पार्टी की ही नेत्री ने होशियारी दिखा दी.


दरअसल इस सभा में ये एलान किया गया कि युवा नेता को माननीय नेत्री सोने का मुकुट पहना कर स्वागत और अभिनंदन करेंगी. दूर से सोने का दिख रहे मुकुट को युवा नेता को पहनाया गया. सभा में खूब तालियां बजी, वाहवाही हुई. समर्थक कहने लगे कि माननीय नेत्री की पार्टी और नेता के प्रति श्रद्धा अगाध है. उसी सभा में पार्टी के एक और नेता अपने सुप्रीमो को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत कर रहे थे. वे भी सकते में पड़ गये. सोने के मुकुट के सामने उनके चांदी के मुकुट की क्या बिसात.


शाम होते-होते खुली कलई

युवा नेता सभा को संबोधित करने के बाद वापस लौट आये. अमूमन कार्यक्रमों में उनका स्वागत चांदी के मुकुट से होता रहा है. सारे मुकुट घर में रख दिये जाते हैं. उन्होंने इस सभा में मिले मुकुट को भी घर में रहने के लिए दे दिया. युवा नेता के सहयोगी इस स्वर्ण मुकुट को कुछ ज्यादा ही संभाल कर रखने की जुगत में थे. तभी अचानक आलमीरा के किनारे से मुकुट रगड़ा गया. जैसे ही मुकुट रगड़ा गया वैसे ही पीले रंग का बाहरी पॉलिश उतर गया. पीले रंग के पॉलिश के नीचे सफेद रंग का धातु दिखने लगा.


इसके बाद बता चला कि माननीय नेत्री ने कैसे खेला किया. सार्वजनिक सभा में पब्लिक को दिखाने के लिए सोने का पॉलिश किया हुआ चांदी का मुकुट दे दिया. कानो-कान ये खबर पूरी पार्टी में फैल गयी है. जिसकी जुबान से सुनिये वह इस मुकुट की ही चर्चा कर रहा है. वैसे भी माननीय नेत्री के पति ऐसा खेला करने के माहिर माने जाते हैं. लेकिन ऐन चुनाव के समय ऐसा खेला करने की उम्मीद किसी को नहीं थी.



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR EXCLUSIVE

FirstBihar संवाददाता