ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

महिला उद्यम पर JDU का वर्चुअल सम्मेलन, RCP सिंह बोले.. नीतीश कुमार ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के संगठन में महिलाओं को 33 फ़ीसदी हिस्सेदारी मिलने के बाद अब नारी सशक्तिकरण से जुड़े आयोजन पार्टी में बढ़-चढ़कर हो रहे हैं। पार्टी की तरफ से आज महिला उद्यम

महिला उद्यम पर JDU का वर्चुअल सम्मेलन, RCP सिंह बोले.. नीतीश कुमार ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया
Editor
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के संगठन में महिलाओं को 33 फ़ीसदी हिस्सेदारी मिलने के बाद अब नारी सशक्तिकरण से जुड़े आयोजन पार्टी में बढ़-चढ़कर हो रहे हैं। पार्टी की तरफ से आज महिला उद्यम पर वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी शामिल हुए। इस सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने किया। पार्टी मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में इस  सम्मेलन का आयोजन किया गया था। वर्चुअल मोड में बड़ी तादाद में पार्टी की महिला नेता और कार्यकर्ता भी जुड़ीं। 


इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में आज महिलाएं परवशता की जंजीर तोड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। इस रास्ते में उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन उन्हें निर्भीक होकर आगे बढ़ना है। इसके लिए पूरी पार्टी, पूरा संगठन और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के रहते बिहार में लिंग, जाति, वर्ग या धर्म के आधार पर कोई भेदभाव मुमकिन नहीं। हमारे नेता ने आधी आबादी के हौसलों को नई उड़ान दी है। उनकी परवशता, गुलामी और दासता की जंजीर को उन्होंने तोड़ा है। आरसीपी सिंह ने कहा कि महिलाएं कोई वस्तु, कोई सम्पत्ति नहीं, उनका अपना व्यक्तित्व है, अपना जीवन है, अपनी जीवंतता है। इसे हमारे नेता नीतीश कुमार ने समझा और लोहिया जी जिस नर-नारी समानता की बात करते थे, आधी आबादी के लिए जिन बुनियादी सुविधाओं की वे बात करते थे, उसे बिहार में संभव करके दिखाया।


इस आयोजन से जूम ऐप के माध्यम पूरे राज्य से पार्टी की 1000 महिला पदाधिकारी जुड़ी थीं, वहीं विभिन्न फेसबुक पेज के माध्यम से लगभग एक लाख चौदह हजार लोगों ने इसे लाइव देखा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अलावे बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, परिवहन मंत्री शीला मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य, महिला जेडीयू की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास, जेडीयू समाज सुधार वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललिता मौजूद रहीं।

टैग्स