ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

कैबिनेट मीटिंग से आवास की ओर लौट रहे थे हेमंत सोरेन, रास्ता रोक फूट-फूटकर रोने लगी महिला, कहने लगी..सर मेरी बात सुनिए ना सर..फिर क्या हुआ जानिए..

RANCHI: मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन से अपने आवास के लिए रवाना हो रहे थे तभी एक महिला उनके सामने आ गयी और फूट-फूटकर रोने लगी। महिला को

कैबिनेट मीटिंग से आवास की ओर लौट रहे थे हेमंत सोरेन, रास्ता रोक फूट-फूटकर रोने लगी महिला, कहने लगी..सर मेरी बात सुनिए ना सर..फिर क्या हुआ जानिए..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन से अपने आवास के लिए रवाना हो रहे थे तभी एक महिला उनके सामने आ गयी और फूट-फूटकर रोने लगी। महिला को रोता देख सीएम भी हैरान रह गये। महिला कहने लगी सर... सर... मेरी बात सुनिए न सर...इतना कहकर महिला ने उनका रास्ता रोक लिया। 


महिला को रोता देख वहां मौजूद अधिकारी भी चौंक गए। सोचने लगे कि आखिर माजरा क्या है। मुख्यमंत्री ने अपनी कार से पानी का बोतल निकाला और महिला को पानी पीने को कहा। जिसके बाद महिला से उन्होंने कल बुधवार को साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर आने की बात कही। सीएम ने कहा कि घर पर आईए आपकी बात जरूर सुनेंगे। उन्होंने महिला को न्याय का भरोसा दिलाया। 


बताया जाता है कि महिला रीना देवी गिरिडीह के बगोदर की रहने वाली है। उसकी माने तो जमीन को लेकर उसके जेठ से विवाद चल रहा है। इसे लेकर वह न्याय के लिए दर दर भटक रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जमीन विवाद कोर्ट में चल रहा है जिसके कारण इस विवादित जमीन पर धारा 144 लगा दी गयी है। 


मामले को सुलझाने के लिए वह कई अधिकारियों से मिल चुकी है लेकिन आज तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। थक हारकर वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंच गई। महिला की बातें सुनकर मुख्यमंत्री ने उसे कल कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आने को कहा है। महिला को फिलहाल जेटीडीसी के होटल में रखा गया है कल वह मुख्यमंत्री से मिलेगी और अपनी बातें रखेगी। महिला को उम्मीद है कि सरकार से उसे न्याय जरूर मिलेगी। अब सबकी नजर कल होने वाली मुलाकात पर टिकी हुई है। 

टैग्स