ब्रेकिंग
Bihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लानBihar police : सुबह-सुबह मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर से हड़कंप, वाहन जांच के दौरान बदमाश से मुठभेड़; आरोपी घायलBihar News: नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए सफर होगा आसान, शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेसBihar News: रौशन आनंद गिरफ्तारी मामले में बड़ा मोड़! मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को भेजा नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाबBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, विजिलेंस टीम मजबूत; अब इंस्पेक्टरों को मिले गिरफ्तारी के अधिकारBihar News : पटना वालों के लिए बड़ी खबर! 22 जून से नेहरू पथ की एक लेन बंद, घर से निकलने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान

‘माहौल खराब करना चाह रहे दुष्ट प्रवृत्ति के लोग’, बीजेपी पर जमकर बरसे नीतीश के मंत्री

PATNA: नाग पंचमी के दिन बगहा और मोतिहारी समेत राज्य के कुछ हिस्सों से महावीरी जुलूस के दौरान हुए हिंसक झड़प को लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ बीजेपी इसे नीतीश सरकार

‘माहौल खराब करना चाह रहे दुष्ट प्रवृत्ति के लोग’, बीजेपी पर जमकर बरसे नीतीश के मंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नाग पंचमी के दिन बगहा और मोतिहारी समेत राज्य के कुछ हिस्सों से महावीरी जुलूस के दौरान हुए हिंसक झड़प को लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ बीजेपी इसे नीतीश सरकार के तुष्टीकरण का नतीजा बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल ने इशारों-इशारों में बीजेपी को इसके लिए जिम्मेवार ठहराया है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि कुछ दुष्ट प्रवृति के लोग माहौल खराब करना चाह रहे हैं लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।


अशोक चौधरी ने कहा है कि जेडीयू पूरे प्रदेश में सद्भावना भाईचारा की बात कर रही है। मुख्यमंत्री जहां भी जाते हैं राजनीतिक कार्यक्रम हो या सरकारी कार्यक्रम, हर जगह कहते हैं कि देश की प्रगति तभी संभव है जब हम लोग मिल्लत और भाईचारा के साथ रहे लेकिन कुछ दुष्ट प्रवृत्ति के लोग हैं जो बखेड़ा खड़ा करना चाहते हैं, जिससे उनका राजनीतिक फायदा हो। कौन है दुष्ट प्रवृत्ति वाली पार्टी उसका हम नाम काहे लेंगे, जिसका कोई वजूद ही नहीं है प्रदेश में उसका नाम क्यों लेना।


अशोक चौधनी ने बीजेपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व के सहारे आगे बढ़कर इतना बड़ा हो गया, आने वाले समय में पता चल जाएगा। जितना पहलवान है अखाड़ा में आएं कितना दम है सबको पता जाएगा। वहीं बीजेपी के यह कहने पर कि भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया, इसपर अशोक चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस देश में और प्रदेश में जनता जानती है कि नेता कौन है। भारतीय जनता पार्टी में नेता कौन है एक आदमी का नाम बता दीजिए जिसके लिए 10 हजार 20 हजार आदमी खड़ा रहेगा।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता