ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को एक और झटका, बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर चुने गए स्पीकर

DESK : महाराष्ट्र में जारी सियासत के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगा है. बीजेपी से उम्मीदवार राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर बन चुके हैं. विध

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को एक और झटका, बीजेपी नेता राहुल नार्वेकर चुने गए स्पीकर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : महाराष्ट्र में जारी सियासत के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगा है. बीजेपी से उम्मीदवार राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर बन चुके हैं. विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन वोटिंग के जरिए स्पीकर के लिए वोटिंग हुई. एक-एक विधायक से उनका मत पूछा गया. जिसमें शिंदे गुट एमवीए गठबंधन पर भारी पड़ा. 


बता दें कि विधानसभास्पीकर के चुनाव में जीत के लिए 145 वोट चाहिए थे. राहुल नार्वेकर को अब तक 164 वोट मिले, जो जीत के लिए जरूरी 145 वोट से 19 ज्यादा हैं. स्पीकर चुनाव में वोटिंग से समाजवादी पार्टी ने किनारा कर लिया. सपा के दो विधायकों ने किसी को वोट नहीं दिया. वहीं एमवीए की तरफ से उम्मीदवार बनाए गए राजन साल्वी को कुल 107 वोट मिले. खास बात ये रही कि एमएनएस की तरफ से भी बीजेपी उम्मीदवार को वोट किया गया. 


महाराष्ट्र विधानसभा का स्पीकर निर्वाचित होने के बाद राहुल नार्वेकर को देवेंद्र फडणवीस और अन्य वरिष्ठ नेता आसन तक लेकर गए. राहुल नार्वेकर ने स्पीकर का आसन संभाल लिया है. इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सदन को लोकतंत्र का पवित्र मंदिर बताया. साथ ही उन्होंने पुराने विधानसभा अध्यक्षों का भी जिक्र किया. सीएम शिंदे ने कहा कि विधानसभा स्पीकर की एक गौरवशाली परंपरा रही है जिसपर सबकी नजर होनी चाहिए. 



टैग्स