ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

महाराष्ट्र संकट पर सुप्रीम सुनवाई जारी, शिंदे गुट के सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर जजों ने जताई हैरत

DELHI : महाराष्ट्र से शुरू हुआ सियासी संग्राम अब दिल्ली पहुंच चुका है. दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट आज महाराष्ट्र संकट को लेकर एक महत्वपूर्ण सुनवाई कर रहा है. शिंदे गुट की तरफ से दायर की गई दो अर्जियों

महाराष्ट्र संकट पर सुप्रीम सुनवाई जारी, शिंदे गुट के सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर जजों ने जताई हैरत
First Bihar
2 मिनट

DELHI : महाराष्ट्र से शुरू हुआ सियासी संग्राम अब दिल्ली पहुंच चुका है. दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट आज महाराष्ट्र संकट को लेकर एक महत्वपूर्ण सुनवाई कर रहा है. शिंदे गुट की तरफ से दायर की गई दो अर्जियों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. हालांकि खबर लिखे जाने के वक्त जजों ने एक छोटा सा ब्रेक लिया है. सुप्रीम कोर्ट में आज जब इस मामले पर सुनवाई शुरू हुई तो जजों ने इस बात पर हैरत जताई कि आखिर शिंदे गुड के विधायक सीधे सुप्रीम कोर्ट क्यों चले आए.


इस बात को लेकर उन्होंने विधायकों से जवाब भी मांगा है. सुप्रीम कोर्ट में दो बागियों की याचिका पर पर सुनवाई के दौरान जब सुप्रीम कोर्ट में बागियों की तरफ से डिप्टी स्पीकर की तरफ से हड़बड़ी दिखाए जाने की बाबत कहा गया तो इस मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने यह पूछा है कि उन्होंने स्पीकर के सामने अपनी आपत्ति क्यों नहीं जताई. 


बागी विधायकों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट को यह बताया गया है कि डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. इस अविश्वास प्रस्ताव के ऊपर जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक डिप्टी स्पीकर के सामने कुछ भी कहने का कोई मतलब नहीं बचता. वहीं उन्होंने कहा है कि उन्हें अयोग्य घोषित करने का मामला उस डिप्टी स्पीकर के पास लंबित है जिसे खुद अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए.

टैग्स