ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

महाराष्ट्र में अपने ही खेल में 'फंस' गई BJP, देवेंद्र फडणवीस को CM पद से देना पड़ा इस्तीफा

MUMBAI: महाराष्ट्र को लेकर मुंबई से दिल्ली तक मचे राजनीतिक हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के CM पद से अपना इस्त

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र को लेकर मुंबई से दिल्ली  तक मचे  राजनीतिक हलचल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है.   देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के CM पद से  अपना इस्तीफा देने का एलान कर  दिया. शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेने वाले  देवेंद्र फडणवीस  ने 79 घंटे के अंदर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया. 

बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के साथ ही एनसीपी में बगावत कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाने वाले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी एक घंटे पहले ही  महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से यह कयास लगाया जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस भी सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. 

वहीं महाराष्ट्र के मसले पर दिल्ली में बीजेपी की हाई लेवल मीटिंग हुई, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. इस बैठक के बाद महाराष्ट्र में सीएम पद की शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान करने के बाद कहा कि महाराष्ट्र में बनने वाली नई सरकार को शुभकामनायें. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब सिखाएगी की सरकार कैसे काम करती है. विपक्ष में रहकर हम सिखाएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है. तीन पहियों पर चलने वाली यह सरकार ज्यादा दिन तक नहीं टिक पायेगी. 


इससे पहले महाराष्ट्र के सियासी 'महाभारत' पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया. कोर्ट ने कहा है कि कल यानि 27 नवंबर को महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट होगा. कल शाम 5 बजे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा जिसका लाइव टेलीकास्ट होगा. सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार को कल शाम पांच बजे तक बहुमत साबित करना होगा. महाराष्ट्र में सीक्रेट बैलेट से फ्लोर टेस्ट नहीं होगा. फ्लोर टेस्ट और विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण होगा.  सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि गोपनीय मतदान नहीं होगा.