ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

महंगाई के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, आज जिला मुख्यालय पर विरोध जताएंगे नेता-कार्यकर्ता

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसके पहले रविवार को प्रखंड स

महंगाई के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, आज जिला मुख्यालय पर विरोध जताएंगे नेता-कार्यकर्ता
Editor
3 मिनट

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल का आंदोलन आज भी जारी रहेगा। आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता आज जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसके पहले रविवार को प्रखंड स्तर पर आरजेडी की तरफ से प्रदर्शन किया गया था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महंगाई को मुद्दा बनाते हुए आरजेडी की तरफ से आंदोलन का एलान किया था। तेजस्वी यादव ने बीती रात सोशल मीडिया के जरिए लाइव आकर अपनी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों से भी महंगाई के खिलाफ विरोध जताने की अपील की है। 


तेजस्वी यादव ने आपने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों से अपील की है कि वह महंगाई जैसे मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगे। तेजस्वी ने कहा कि आज जो लोग सत्ता में बैठे हैं कल जब विपक्ष में बैठे हुए थे तो महंगाई को मुद्दा बनाकर सड़क पर आंदोलन करते थे। आज आम आदमी महंगाई के मार से मरा जा रहा है। देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कीमतें आसमान छू रही है। खुदरा महंगाई भी सर चढ़कर बोल रही है और आम लोगों के लिए जीना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अगर महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो देश की बड़ी आबादी भूखों मरने की स्थिति में आ जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि अब महंगाई के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की तैयारी है। आरजेडी की तरफ से प्रखंड स्तर पर किया गया प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा है और आज जिलास्तर पर भी जोरदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा। 


महंगाई के खिलाफ आज के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी ने प्रभारियों की तैनाती की है। आरजेडी की तरफ से हर प्रमंडल में जिला धार नेताओं को प्रभारी बनाया गया है इनके ऊपर प्रदर्शन को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी। प्रखंड स्तर पर हुए प्रदर्शन के दौरान आरजेडी के कई विधायक और विधान पार्षद भी शामिल हुए थे। आज जिलास्तर पर होने वाले प्रदर्शन के दौरान भी आरजेडी के बड़े चेहरे सड़क पर नजर आएंगे। रविवार को बारिश के बावजूद कुल 534 प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी ने प्रदर्शन किया था।