ब्रेकिंग
Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड

कमरतोड़ महँगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मदन मोहन झा के नेतृत्व में निकले नेता-कार्यकर्ता

PATNA : देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस की तरफ से देशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राजधानी पटना में भी बिहार कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ

कमरतोड़ महँगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मदन मोहन झा के नेतृत्व में निकले नेता-कार्यकर्ता
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : देश में बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में आज कांग्रेस की तरफ से देशव्यापी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। राजधानी पटना में भी बिहार कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ कमरतोड़ महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। कोरोना कि दूसरी लहर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि बिहार में कांग्रेसी सड़क पर नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में सदाकत आश्रम से निकले कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। 


देश में पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशव्यापी प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। इसी कड़ी में बिहार के कांग्रेसी भी महंगाई को लेकर सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बीजेपी जब विपक्ष में बैठी थी तब वह पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को मुद्दा बना दी थी लेकिन आज खुद शासन में रहने पर वह इस पर चुप्पी साधे बैठी है। 


बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कमरतोड़ महंगाई की वजह से लोग परेशान हैं। लोगों को सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी जा रही है। कांग्रेस के नेता पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

टैग्स