ब्रेकिंग
छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!

महाकुंभ में BJP नेताओं के स्नान पर कांग्रेस ने कसा तंज, खड़गे ने कहा..गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होगी क्या?

अमित शाह, योगी आदित्यनाथ सहित BJP के कई नेताओं ने महाकुंभ संगम में स्नान किया। जिसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने के लिए भाजपा नेताओं में होड़ मची हुई है।

BIHAR POLITICS
बीजेपी पर हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Congress Attack On Bjp: महाकुंभ में पिछले दो दिनों से आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। रोज एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। जिसमें बीजेपी नेता भी शामिल हैं जो महाकुंभ में आकर गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी नेताओं के महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 'अरे भाई, गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? आपको खाना मिलता है क्या? 


फिर खड़गे ने आगे कहा कि मैं किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचना चाहता हूं। मेरी बातों से यदि किसी को ठेस पहुंचता है तो माफी मांगता हूं। लेकिन आप बताइए कि बच्चा भूखा मर रहा है। बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है। उधर गंगा में डुबकी लगाने के लिए बीजेपी नेताओं में होड़ मची हुई है। हजारों रुपये खर्च करके कम्पटीशन में डुबकियां मार रहे हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं होने वाली है। खड़गे ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी देशद्रोही है उन्होंने आगे कहा कि यदि गरीबी-बेरोजगारी से मुक्ति चाहते हैं तो संविधान की रक्षा करें। मल्लिकार्जुन खड़गे ने महू में यह बातें कही।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महू की धरती पर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का जन्म हुआ था। देश में दलितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने का काम बाबा साहेब ने किया था। जब अकेले बाबा साहेब इतना काम कर सकते हैं, तो आप सभी यदि बाबा साहेब जैसे बन जाएं तो BJP की सरकार हिल जाएगी। बाबा साहेब, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसा आप लोगों को बनना है और संविधान की रक्षा करनी है और यह लड़ाई आपकी तरफ से राहुल गांधी लड़ रहे हैं।

टैग्स