ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

महागठबंधन में कांग्रेस की फजीहत: तेजस्वी ने कहा-अगर विस्तार हुआ तो एक और मंत्री बनायेंगे, तीन मंत्रियों की मांग खारिज

PATNA: बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस की हर रोज फजीहत हो रही है. कांग्रेस ने नीतीश कुमार से मिलकर राज्य के मंत्रिमंडल में अपने लिए तीन औऱ मंत्री पद मांगा था. नीती

महागठबंधन में कांग्रेस की फजीहत: तेजस्वी ने कहा-अगर विस्तार हुआ तो एक और मंत्री बनायेंगे, तीन मंत्रियों की मांग खारिज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस की हर रोज फजीहत हो रही है. कांग्रेस ने नीतीश कुमार से मिलकर राज्य के मंत्रिमंडल में अपने लिए तीन औऱ मंत्री पद मांगा था. नीतीश ने कह दिया-तेजस्वी यादव मंत्रिमंडल विस्तार पर बात करेंगे. आज तेजस्वी ने कांग्रेस को जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो कांग्रेस का एक और मंत्री बनाया जायेगा. तेजस्वी यादव तीन और मंत्री पद की कांग्रेस की मांग पर नोटिस लेने से इंकार कर दिया।


पहले से तय था फार्मूला

गुरूवार को दिल्ली से लौटे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन सरकार में किस पार्टी के कितने मंत्री होंगे ये पहले से तय है. ये पहले ही तय हुआ था कि जब विस्तार होगा तब कांग्रेस को एक औऱ मंत्री पद दिया जायेगा. लेकिन तेजस्वी ने ये नहीं बताया कि विस्तार कब होगा. वे पहले ही बोल चुके हैं कि बिहार में अभी मंत्रिमंडल विस्तार की कोई योजना नहीं है।


बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. अखिलेश सिंह ने कहा था कि महागठबंधन सरकार में शामिल दलों के विधायकों की संख्या के आधार पर कांग्रेस का पांच मंत्री पद पर दावा बनता है. ऐसे में नीतीश कुमार से तीन और मंत्री पद देने की मांग की गयी है. अखिलेश सिंह ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया है कि अपनी समाधान यात्रा के बाद वे मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।


लेकिन इसी दौरान तेजस्वी यादव का बयान आया था. उन्होंने बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की किसी संभावना से इंकार कर दिया था. तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होगा. फिर नीतीश कुमार ने अपने समाधान यात्रा के दौरान ही ये एलान कर दिया कि मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में जो भी फैसला लेना है उस पर तेजस्वी यादव ही बात करेंगे।


नीतीश ने खुद कुछ बोलने से इंकार कर दिया था. इसी दौरान तेजस्वी के बयान से भड़की कांग्रेस ने कहा था कि बिहार में तेजस्वी नहीं बल्कि नीतीश कुमार की सरकार है. मंत्री बनाने का फैसला तेजस्वी नहीं नीतीश लेंगे. लेकिन कांग्रेस की इस बात का नोटिस न नीतीश औऱ ना ही तेजस्वी ने लिया।