ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦Bihar weather: बिहार में मौसम का डबल अटैक! सुबह-रात ठंड, दोपहर में गर्मी; नवंबर में बदलेगा मिजाज✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार

महागठबंधन की टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी, बिहार की इन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान

PATNA: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। पहले ओवैसी की पार्टी बिहार की 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी ले

महागठबंधन की टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी, बिहार की इन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। पहले ओवैसी की पार्टी बिहार की 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी लेकिन अब पांच और सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है।


बिहार में ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गुरुवार को एलान किया कि उनकी पार्टी बिहार के कुल 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बताया कि काराकाट, गोपालगंज, शिवहर, दरभंगा, वाल्मिकीनगर सीट से भी एआईएमआईएम अपने उम्मीदवार उतारेगी।


इसके साथ ही साथ उन्होंने मधुबनी सीट पर भी उम्मीदवार उतारने के संकेत दिए हैं और कहा है कि इसपर पार्टी आलाकमान विचार कर रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट से भी उम्मीदवार उतारने की बात उन्होंने कही है। ऐसे में ओवैसी की पार्टी के इस एलान के बाद महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।