ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

किसानों के समर्थन में आज बनेगी मानव श्रृंखला, महागठबंधन दिखायेगा अपनी ताकत

PATNA : नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए बिहार में आज मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। महागठबंधन ने आज राज्यभर में मानव श्रृंखला बनाने का ऐलान किया है। इसक

किसानों के समर्थन में आज बनेगी मानव श्रृंखला, महागठबंधन दिखायेगा अपनी ताकत
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए बिहार में आज मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। महागठबंधन ने आज राज्यभर में मानव श्रृंखला बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए शुक्रवार को महागठबंधन के तमाम सिर्फ नेताओं ने बैठक भी की थी। आज दोपहर 12 बजे से मानव श्रृंखला राज्य भर में प्रभावी तरीके से बनाने की रणनीति तय की गई है। पार्टी के नेता देर रात तक के अपने अपने कार्यकर्ताओं को मानव श्रृंखला बनाने के लिए निर्देश देते रहे। 


आज बनने वाली मानव श्रृंखला में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। उनके अलावा पार्टी के अन्य बड़े नेता मानव श्रृंखला का हिस्सा बनेंगे। आरजेडी ने तमाम जिलों में मानव श्रृंखला बनाने के लिए प्रभारियों की तैनाती की है। इनके कंधे पर ह्यूमेन चेन को सफल बनाने की जवाबदेही होगी। आरजेडी के अलावा कांग्रेस के भी नेता और कार्यकर्ता मानव श्रृंखला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पार्टी के विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने तेजस्वी यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मानव श्रृंखला को सफल बनाने का ऐलान किया है। साथ ही वामदल के नेताओं ने भी मानव श्रृंखला में अपने कैडर के लोगों को शामिल होने के लिए कहा है। 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में एपीएमसी एक्ट खत्म किए जाने को मुद्दा बनाया है। तेजस्वी ने कहा है कि देश का किसान अगर नए कृषि कानूनों के विरोध में खड़ा है तो बिहार में 2006 के अंदर खत्म किया गया एपीएमसी एक्ट वापस लाए जाने की जरूरत है। बिहार में बाजार समितियों के पुनर्गठन के बिना किसानों का भला नहीं हो सकता है। सबकी नजरें महागठबंधन की तरफ से बनाए जाने वाली मानव श्रृंखला पर टिकी हुई हैं। महागठबंधन जहां इसे सफल बनाने में जुटा हुआ है वहीं सत्ता पक्ष के लोग इंतजार कर रहे हैं कि मानव श्रृंखला का स्वरूप कैसा रहता है।

टैग्स