ब्रेकिंग
Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦Bihar News: चंबल एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में 2.92 करोड़ की लूट, DRI अफसर बनकर आए बदमाश; कारोबारी के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश ✦Bihar News: बनारस से कोलकाता जा रही XUV में मिले 66.5 लाख रुपये, एक युवक और दो युवतियां पकड़े गए✦Bihar News: बिहार के 8 जिलों की चमकेगी किस्मत! 73 हजार करोड़ से बनेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, अबतक 10 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

PATNA: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा सीट नहीं दिए जाने से नाराज जेडीयू ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में भी जेडीयू ने प

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, अबतक 10 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा सीट नहीं दिए जाने से नाराज जेडीयू ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में भी जेडीयू ने पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इससे पहले जेडीयू ने पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें भी पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। अबतक कुल 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जेडीयू जारी कर चुकी है और जल्द ही तीसरी लिस्ट भी जारी होने की बात कही जा रही है।


दरअसल, मध्य प्रदेश चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन में संग्राम छिड़ गया है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के बाद जेडीयू ने भी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए पांच सीटों की मांग की थी लेकिन जब बात नहीं बनी तो जेडीयू ने पिछले दिनों पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी।


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जेडीयू की तरफ से दूसरी सूची जारी की गई है। दूसरी लिस्ट में 5 उम्मीदवारों का नाम हैं। मध्य प्रदेश की नरियावली विधानसभा सीट से सीताराम अहिरवार, गोटेगांव विधानसभा सीट से प्रमोद कुमार मेहरा, बहोरीबंद विधानसभा सीट से पंकज मौर्या, जबलपुर उत्तर विधानसभा सीट से संजय जैन और बालाघाट विधानसभा सीट से विजय कुमार पटले को जेडीयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है।


जेडीयू की तरफ से अबतक 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है और जल्द ही तीसरी लिस्ट भी जारी होने वाली है। जेडीयू मध्य प्रदेश में 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। ऐसे में तीसरी लिस्ट में भी पांच और उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं।