ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

तेजस्वी और लालू से भिड़े पूर्व विधायक गुलाब यादव, कहा- एमएलसी चुनाव में मनमानी नहीं चलेगी

MADHUBANI : बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजद द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद जहां कांग्रेस में राजद के प

तेजस्वी और लालू से भिड़े पूर्व विधायक गुलाब यादव, कहा- एमएलसी चुनाव में मनमानी नहीं चलेगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजद द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद जहां कांग्रेस में राजद के प्रति नाराजगी देखी जा रही है वहीं राजद के एक पूर्व विधायक ने भी पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


मधुबनी सीट के लिए राजद की ओर से मेराज आलम को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद यहां से पूर्व विधायक गुलाब यादव ने बगावती तेवर दिखाते हुए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक गुलाब यादव ने इस सीट से अपनी पत्नी अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है।


पूर्व विधायक गुलाब यादव ने कहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के आश्वासन के बाद हमलोग जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। लेकिन इसी बीच दूसरे प्रत्याशी को टिकट देने की घोषणा कर दी गई, जो विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत कमजोर उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लिहाजा हमने अंबिका गुलाब यादव को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।


पूर्व विधायक ने कहा कि एनडीए को फायदा पहुंचाने के लिए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने एक कमजोर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही उन्होंने निकाय कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में बदलाव की मांग की है। गुलाब यादव ने कहा कि जब पंचायत चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहे हैं तो एमएलसी चुनाव दलीय आधार पर क्यों कराए जा रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें