ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश को तारकिशोर की चुनौती, कहा- देश में 50 सांसद का समर्थन जुटा कर दिखाये

MADHEPURA: मधेपुरा में भारतीय जनता पार्टी के नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला ब

नीतीश को तारकिशोर की चुनौती, कहा- देश में 50 सांसद का समर्थन जुटा कर दिखाये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में भारतीय जनता पार्टी के नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक विश्वसनियता खो चुके हैं। उन्होंने जनादेश के साथ खिलवाड़ किया है। 


तारकिशोर ने कहा कि यह सब जानते हैं कि जनाधार तो एनडीए को मिला था। बिहार की जनता ने भी यह देखा था। लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राज्य और देश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। क्योंकि विश्व के सबसे श्रेष्ठ नेता के रूप में नरेंद्र मोदी की पहचान बन चुकी है। बिहार के लोगों को विश्वास में लेकर बीजेपी आगे बढेगी और सरकार बनाएगी।


तारकिशोर ने कहा कि जनता दल यूनाईटेड को राष्ट्रीय जनता दल के साथ मर्ज करने का मन नीतीश कुमार ने बना लिया है। क्योंकि खुद ललन सिंह कहा करते थे कि उनके पेट में दांत है वो कहां-कहां है वो सिर्फ मुझे मालूम हैं। नीतीश कुमार अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता खो चुके है। 


उन्होंने जनादेश के साथ खिलवाड़ किया जो उन्हें मिली ही नहीं थी। यह तो एनडीए को मिली थी लेकिन बिहार की जनता सब देख रही है। हमें पूरा उम्मीद है कि आने वाले दिनों में राज्य और देश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। तारकिशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह चुनौती दी कि यदि प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनने का सपना देख रहे हैं तो पूरे देश में 50 सांसद का समर्थन जुटा कर दिखाये।  


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता