ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मधेपुरा में मुकेश सहनी ने भरा निषादों में जोश, कहा- लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी

MADHEPURA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान मधेपुरा पहुंचे जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही मु

मधेपुरा में मुकेश सहनी ने भरा निषादों में जोश, कहा- लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान मधेपुरा पहुंचे जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वही मुकेश सहनी ने निषादों में जोश भरते हुए कहा कि एकजुट रहे तो पटना क्या दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी। मुकेश सहनी ने लोगों को इस दौरान संकल्प भी दिलाया।


मुकेश सहनी ने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि मधेपुरा में मिले प्यार से वे आह्लादित हैं। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों से मिला यही प्यार  संघर्ष करने की ताकत देता है। आज की यात्रा की शुरुआत चौसा प्रखंड के लोआलगाम से प्रारंभ हुई। सहनी ने निषादों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि अपने परिवार, समाज के अधिकार की लड़ाई लड़ता रहूंगा और आज नहीं तो कल जीत हमारी होगी। 


उन्होंने लोगों को बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए  हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। इसके बाद यह यात्रा पुरैनी, आलमनगर होते हुए बाराटैनी पहुंची। आलमनगर में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि बिहार, झारखंड और यूपी भी हिंदुस्तान में है, कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन इन राज्यों में आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष  करना पड़ रहा है। 


उन्होंने जातीय गणना की रिपोर्ट का हवाला देते हुए साफ लहजे में कहा कि अगर हमलोग एकजुट रहे तो पटना क्या दिल्ली की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि आज निषादों की जितनी संख्या है उस अनुपात में उनके विकास के लिए राशि नहीं खर्च की जाती है। 


मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो हमें सम्मान देगा वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में हमने सरकार बनाई थी, चार विधायक खरीदकर हमे ही सरकार से बाहर कर दिया। 


मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी हम अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं।  उन्होंने कहा कि सम्मान और अधिकार के लिए संकल्प लेना होगा।मधेपुरा में मुकेश सहनी ने भरा निषादों में जोश, कहा- लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भीमधेपुरा में मुकेश सहनी ने भरा निषादों में जोश, कहा- लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी

मधेपुरा में मुकेश सहनी ने भरा निषादों में जोश, कहा- लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन जीतेंगे भी


टैग्स