ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

मधेपुरा में जन अधिकार पार्टी का महाधरना, कोसी-सीमांचल को स्पेशल आर्थिक स्टेटस देने की मांग

MADHEPURA: 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जन अधिकार पार्टी ने कला भवन के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया। महाधरना को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स

मधेपुरा में जन अधिकार पार्टी का महाधरना, कोसी-सीमांचल को स्पेशल आर्थिक स्टेटस देने की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: 10 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को जन अधिकार पार्टी ने कला भवन के समक्ष एक दिवसीय महाधरना दिया। महाधरना को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हमेशा से कोसी-सीमांचल के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने सरकार से कोसी-सीमांचल को स्पेशल आर्थिक स्टेटस देने की मांग की। उन्होंने कहा कि मधेपुरा लालू यादव की कर्मस्थली रही है, इसके बावजूद क्षेत्र का सही से विकास नहीं हुआ। 


पप्पू यादव ने कहा कि हम बिहार के बंटवारे के पक्षधर नहीं थे। हमने पहले दिन बंटवारा का बिल लाने नहीं दिया। दूसरे दिन मार्शल लगाकर बिल लाया गया। सारे नेताओं ने मिलकर बिहार को बांटा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज देने की बात कही थी, लेकिन चुनाव के बाद विशेष पैकेज की बात को भूल गए। उन्होंने कहा कि जब तक कोसी और सीमांचल को विशेष स्टेटस सरकार नहीं देगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। 


उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, कोसी सीमांचल एवं मिथिलांचल को आर्थिक स्पेशल स्टेटस का दर्जा, मधेपुरा से पटना और दिल्ली के लिए ट्रेन की व्यवस्था, भारत-नेपाल कोसी हाईडैम का निर्माण, कोसी, सीमांचल, मिथिलांचल को बाढ़ से मुक्ति, पूर्णिया में अभिलंब एयरपोर्ट की शुरुआत, पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच, पूर्णिया को उप राजधानी का दर्जा, सुपौल से पटना एवं दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की व्यवस्था, बनमनखी एवं पूर्णिया कोर्ट से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की व्यवस्था को लेकर आंदोलन की शुरुआत की गई है।


उन्होंने आगे कहा कि आंदोलन के दूसरे चरण में सभी जिला मुख्यालय पर उपवास, तीसरे चरण में सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, चौथे चरण में दोनों प्रमंडल के सभी राष्ट्रीय राज्य मार्ग को जाम किया जाएगा। पांचवें चरण में रेल चक्का जाम किया जाएगा। छठे चरण में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सातवें चरण में कोसी और सीमांचल के सभी जिला मुख्यालय को बंद किया जाएगा। आठवें और अंतिम चरण में सभी जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आर-पार की होगी। पप्पू यादव ने कहा कि हमारी पार्टी भ्रष्टाचार से किसी प्रकार की समझौता नहीं करेगी। धरना कार्यक्रम में जिले भर के जाप कार्यकर्ता शामिल हुए।

मधेपुरा में जन अधिकार पार्टी का महाधरना, कोसी-सीमांचल को स्पेशल आर्थिक स्टेटस देने की मांग


मधेपुरा में जन अधिकार पार्टी का महाधरना, कोसी-सीमांचल को स्पेशल आर्थिक स्टेटस देने की मांग


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता