ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मधेपुरा कोर्ट में पप्पू यादव की पेशी कल, DMCH से मधेपुरा के लिए होंगे रवाना

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जो जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव से जुड़ी है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की कल मधेपुरा कोर्ट में पेशी होगी। प

मधेपुरा कोर्ट में पप्पू यादव की पेशी कल, DMCH से मधेपुरा के लिए होंगे रवाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जो जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव से जुड़ी है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की कल मधेपुरा कोर्ट में पेशी होगी। पप्पू यादव आज मेडिकल टीम के साथ दरभंगा से मधेपुरा के लिए रवाना होंगे। फिलहाल वर्षों पुराने एक मामले में पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में डीएमसीएच के मेडिसिन आईसीयू में इलाजरत हैं।


गौरतलब है कि मधेपुरा से पूर्व सांसद और जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव करीब चार महीने से जेल में बंद हैं। 32 साल पुराने मामले में उन्हें पटना से गिरफ्तार किया गया था। यह मामला 1989 का है उस वक्त पप्पू यादव, रामकुमार यादव और उमाकांत यादव एक साथ रहते थे। गुट के ही एक युवक ने एक लड़की से शादी कर ली थी। जिसे लेकर पप्पू यादव का रामकुमार यादव और उमाकांत यादव के साथ मतभेद हो गया। 


29 जनवरी 1989 को रामकुमार यादव के चचेरे भाई शैलेन्द्र यादव ने मुरलीगंज थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए पप्पू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पप्पू यादव ने दिनदहाड़े रामकुमार यादव और उमाकांत यादव को जान से मारने की नीयत से अपहरण कर लिया है। इसी मामले पर पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया। पप्पू यादव की रिहाई को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जाप कार्यकर्ता पप्पू यादव की रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वे उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जिस दिन उनके नेता पप्पू यादव जेल से बाहर आएंगे।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता