ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरल

मधेपुरा में बोले तेजस्वी, वादे के मुताबिक 10 लाख नौकरी हम देकर रहेंगे

MADHEPURA: मधेपुरा में एक सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने उस वादे को याद दिलाते हुए लोगों से कहा कि वादे के मुताबिक 10 लाख नौकरी हम राज्य के युव

मधेपुरा में बोले तेजस्वी, वादे के मुताबिक 10 लाख नौकरी हम देकर रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में एक सभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने उस वादे को याद दिलाते हुए लोगों से कहा कि वादे के मुताबिक 10 लाख नौकरी हम राज्य के युवाओं को देकर रहेंगे। हमने जो वादा किया था वो अब पूरा भी हो रहा है। शिक्षा विभाग में 3 लाख और स्वास्थ्य विभाग में एक लाख 60 हजार रिक्तियां निकाली जा रही है। 


मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम मैदान में शरद यादव जी की याद में श्रद्धांजलि सभा सह प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। मधेपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में शरद यादव जी के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर तेजस्वी यादव ने उन्हें नमन किया।


मधेपुरा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि शरद जी हमेशा से पूरे देश में विपक्षी ताकत को एक करने में जुटे थे और आज हम लोग भी पूरे देश में विपक्षी शक्ति को एकजुट करने की कवायद में जुटे हैं। जिससे नया माहौल उत्पन्न हो रहा है। इसे देख मेरा मानना है कि आगामी चुनाव में बीजेपी का खाता भी खुलना मुश्किल हो जाएगा।


तेजस्वी यादव ने कहा कि शरद जी की कर्म भूमि मधेपुरा रही है और लालू प्रसाद यादव की भी कर्म भूमि मधेपुरा ही रही है। अगर कोई सामाजिक न्याय विचार धाराओं को कोई समाप्त करने की कोशिश करेगा तो हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। साथ हीं उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हम लोगों ने पूरे राज्यों के जनता तथा युवाओं से वादा किया था कि 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देंगे। वह सपना अब धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। 


बिहार में फिलहाल शिक्षा विभाग में तीन लाख रिक्तियां निकल रही है अहम बात तो यह है कि आपके मधेपुरा के ही शिक्षा मंत्री भी है जो विभाग की सभी रिक्तियों की प्रक्रिया पूरा कर चुके है। इतना हीं नहीं स्वास्थ्य विभाग में भी एक लाख 60 हजार रिक्तियां निकाली जा रही है। हम वादे के मुताबिक 10 लाख युवाओं को नौकरी देकर हीं रहेंगे।

टैग्स