ब्रेकिंग
गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'गुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'

मंत्री मदन सहनी पर JDU ने दिखाए कड़े तेवर, करीबी नेता दीपक निषाद को किया पदमुक्त

PATNA : नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे की पेशकश कर पार्टी और सरकार दोनों के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले मंत्री मदन सहनी पर अब जेडीयू ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंत्री मदन सहनी के ऊपर

मंत्री मदन सहनी पर JDU ने दिखाए कड़े तेवर, करीबी नेता दीपक निषाद को किया पदमुक्त
Editor
2 मिनट

PATNA : नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे की पेशकश कर पार्टी और सरकार दोनों के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले मंत्री मदन सहनी पर अब जेडीयू ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंत्री मदन सहनी के ऊपर अब तक कोई एक्शन तो नहीं लिया गया लेकिन उनके साथ मोर्चा खोलने वाले जेडीयू नेता दीपक निषाद के ऊपर गाज गिर गई है। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक निषाद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताते हुए तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया है। 


मंत्री मदन सहनी ने जिस दिन इस्तीफे की पेशकश की उसी दिन दीपक निषाद खुलकर मदन सहनी के पक्ष में उतर आए थे। उन्होंने तत्काल मनमानी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की थी। दीपक निषाद ने कहा था कि मंत्री मदन सहनी जो आरोप लगा रहे हैं वह सही है और सरकार को अफसरशाही पर लगाम लगानी चाहिए। इतना ही नहीं दीपक निषाद में लगातार दूसरे दिन बयान जारी करते हुए यहां तक कह डाला कि मंत्री मदन सहनी की तरफ से भेजी गई तबादले की फाइल पर तुरंत फैसला लिया जाए। पार्टी नेतृत्व लगातार उनके बयान पर नजर बनाए हुए था और आखिरकार उनके ऊपर गाज गिर गई है। 


दीपक निषाद रोहतास जिले से आते हैं और उनके ऊपर एक्शन लेकर जेडीयू नेतृत्व में कहीं ना कहीं मंत्री मदन सहनी को यह संकेत दे दिया है कि अगर समय रहते वह नहीं चेते तो उनके ऊपर भी कार्रवाई हो सकती है। जेडीयू नेतृत्व को ऐसा लगता है कि मंत्री मदन सहनी सरकार और पार्टी पर दबाव बनाने के लिए लगातार नए दांवपेंच इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात किये बगैर मंत्री मदन सहनी दिल्ली दौरे पर चले गए और अब उनके वापस आने का इंतजार हो रहा है।

टैग्स