ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

मासूमों की मौत पर मदन मोहन झा का बेशर्म बयान, संवेदना को कहां गिरवी रख आये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष!

PATNA : मुजफ्फरपुर में AES से 170 बच्चों की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का संवेदनहीन और बेशर्म बयान सामने आया है. बच्चों की मौत पर भरपूर सियासत करने वाले कांग्रेसी नेता

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : मुजफ्फरपुर में AES से 170 बच्चों की मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा का संवेदनहीन और बेशर्म बयान सामने आया है. बच्चों की मौत पर भरपूर सियासत करने वाले कांग्रेसी नेता से जब ये पूछा गया कि वे पीड़ित परिवारों को देखने क्यों नहीं गये तो उनकी सियासत की कलई खुल गयी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि क्या उनके वहां जाने से बच्चे जिंदा हो जाते. सवाल ये है कि क्या विधानसभा के बाहर कांग्रेसी विधायकों के प्लेकार्ड्स लहराने से बच्चों की जान बच रही है? कहां से लाते हैं इतनी संवेदनहीनता दरअसल, AES पीड़ित बच्चों की लगातार मौत होती रही और कांग्रेसी नेता ट्वीटर पर पॉलिटिक्स करते रहे. बिहार में उनके गठबंधन के मुखिया तेजस्वी प्रसाद यादव भी गायब थे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा से आज मीडिया ने पूछा-आपकी पार्टी के लोग या तेजस्वी यादव पीडित परिवारों के आंसू पोंछने या उनके प्रति संवेदना जताने मुजफ्फरपुर क्यों नहीं गये. तपाक से जबाव आया-क्या हमारे या तेजस्वी यादव के जाने से बच्चे जिंदा हो जाते. https://www.youtube.com/watch?v=GL5yEINMXr4 कुशवाहा के आंदोलन पर भी वही जबाव मुजफ्फरपुर में बच्चों की मौत को सरकारी लापरवाही का नतीजा बताकर उपेंद्र कुशवाहा आंदोलन कर रहे हैं. मुजफ्फरपुर में आज उनकी पार्टी का धरना है. धरना में राजद या कांग्रेस का कोई नेता शामिल नहीं हो रहा है. मीडिया ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा-आप इस आंदोलन में साथ क्यों नहीं है. जबाब फिर से वही आया. क्या हमारी एकजुटता से बच्चे जिंदा हो जायेंगे.. तो क्या विधानसभा में प्रदर्शन से बचेगी जान मीडिया के लोग मदन मोहन झा से ये पूछना चाह रहे थे कि क्या विधानसभा के बाहर प्लेकार्ड्स लहराने से बच्चों की जान बच रही है. दरअसल कल विधानसभा का सत्र शुरू होने के साथ ही कांग्रेसी विधायकों ने बच्चों की मौत को लेकर प्लेकार्ड्स लहराये और नारेबाजी की. शायद कांग्रेस को ये लग रहा हो कि प्लेकार्ड्स लहराने से बच्चे फिर से जिंदा हो रहे हैं..
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता