ब्रेकिंग
Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad : बंशीधर बृजवासी-राहुल राज की सदस्यता पर विपक्ष का बड़ा दांव फेल, सभापति ने क्यों खारिज कर दी याचिका?

मां काली की शरण में बांस घाट मंदिर पहुंचे तेजप्रताप, कोरोना की विपदा हरने की लगायी गुहार

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे अब कोरोना की महाविपदा को हरने की गुहार लगाने मां काली की शरण में पहुंच गये हैं। उन्होनें आज ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़न

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे अब कोरोना की महाविपदा को हरने की गुहार लगाने मां काली की शरण में पहुंच गये हैं। उन्होनें आज ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने का एलान करते हुए पटना की सड़कों का रूख किया था।


वैसे तो लालू के लाल तेजप्रताप यादव भगवान के अनन्य भक्त हैं । वे भगवान कृष्ण और शिव के परम भक्त हैं। तेजप्रताप यादव गाहे-बगाहे खुद कृष्ण और शिव के रूप धरते रहे हैं। वे मौका मिलते ही वृंदावन की गलियों में नजर आते हैं तो सावन के मौके पर बाबा बैद्यनाथ और हरिहर नाथ की शरण में नहीं जाना भूलते। आज में महाकाली के शरण में पहुंचे। पटना के बांसघाट स्थित काली मंदिर पहुंच कर मईया के दर पर मत्था टेका और बिहार के लिए अमन-चैन मांगा। उन्होनें मां से  बिहार को कोरोना की महाविपदा से बचाने की प्रार्थना की।


इससे पहले आज तेजप्रताप यादव पटना की सड़क पर उतरे थे उन्होनें लोगों के बीच जाकर मास्क और सेनेटाइजर बांटा था।इस दौरान उन्होनें कहा था कि वे अपने स्तर से कोरोना  के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। बिहार सरकार कोरोना से लड़ाई लड़ने में अक्षम दिख रही है। उन्होनें कहा कि बिहार सरकार का स्वास्थ्य विभाग केवल हाथ पर हाथ धरे टुकुर-टुकुर देख रहा है। उन्होनें ये भी दावा किया कि उन्होनें सबसे पहले कोरोना के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। 

टैग्स