ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

लोकसभा में विपक्ष के नेता बन सकते हैं राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद ने उठाई मांग; पार्टी में हलचल तेज

DELHI: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद तमाम तरह की कयासों के बीच आखिरकार केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। एनडीए 7 जून को राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने क

लोकसभा में विपक्ष के नेता बन सकते हैं राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद ने उठाई मांग; पार्टी में हलचल तेज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद तमाम तरह की कयासों के बीच आखिरकार केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। एनडीए 7 जून को राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में विपक्षी खेमें में लोकसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाया जा सकता है।


कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के दलों के बीच इसको लेकर विचार किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस सांसद मणिकम चैगोर ने राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाने की मांग रख दी है। उन्होंने मांग की है कि राहुल गांधी सदन में कांग्रेस की कमान संभालें और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनें। कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।


कांग्रेस सांसद मणिकम ने एक्स पर लिखा, ‘मैंने अपने नेता राहुल गांधी के नाम पर वोट मांगे हैं. ऐसे में मेरा मानना है कि राहुल गांधी को लोकसभा में कांग्रेस का नेता होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के अन्य सांसद भी मेरे जैसा ही सोचते हैं। देखते हैं कि कांग्रेस संसदीय दल क्या फैसला लेता है। हम लोकतांत्रिक दल हैं’।


बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए 10 फीसद से अधिक सीटें होना जरूरी है। साल 2014 में कांग्रेस ने 44 तो 2019 के लोकसभा चुनाव में 52 सीटें हासिल की थी लेकिन इस बार कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में पूरी संभावना है कि लोकसभा मे राहुल गांधी को विपक्ष का नेता चुना जा सकता है।