ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज, राहुल गांधी बहस की करेंगे शुरुआत, निशिकांत देंगे जवाब

DELHI: आज संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन है। मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से चर्चा होगी। जिसकी शुरुआत वि

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज, राहुल गांधी बहस की करेंगे शुरुआत, निशिकांत देंगे जवाब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: आज संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन है। मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में आज दोपहर 12 बजे से चर्चा होगी। जिसकी शुरुआत विपक्ष की ओर से राहुल गांधी करेंगे। वही सरकार की ओर से सांसद निशिकांत दुबे जवाब देंगे। 


तीन दिनों तक चलने वाली अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के आखिरी दिन 10 अगस्त को पीएम मोदी अपना जवाब दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव यह जांचने का एक तरीका है कि सरकार के पास लोकसभा में बहुमत है या नहीं। 


केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज से तीन दिनों तक लोकसभा में चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अविश्वास प्रस्ताव को पेश किया है। वहीं विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. ने राज्यसभा में नेता विपक्ष के दफ्तर में एक बैठक बुलाई है। सदन में आगे की रणनीति तैयार करने के लिए यह बैठक बुलाई गयी है।


मिली जानकारी के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय तय किया गया है। बीजेपी को करीब सात घंटे का समय मिलेगा। जबकि कांग्रेस पार्टी को करीब एक घंटा का समय दिया गया है। वही एलजेपी, शिवसेना, जेडीयू, बीजेडी, बीएसपी, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और बीआरएस को 2 घंटे का समय दिया गया है। तीसरे और अंतिम दिन 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम मोदी इस पर जवाब दे सकते हैं। 

टैग्स