ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग से पहले खरगे का बड़ा दावा, बताया I.N.D.I.A को मिलेंगी कितनी सीटें

DELHI: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। आखिरी चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया है और कहा है कि बीजेपी की 400 सीटें जी

लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण की वोटिंग से पहले खरगे का बड़ा दावा, बताया I.N.D.I.A को मिलेंगी कितनी सीटें
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होनी है। आखिरी चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा दावा किया है और कहा है कि बीजेपी की 400 सीटें जीतने की बात हवाहवाई साबित होगी और केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से देश के लोग नाखुश हैं और जनता नरेंद्र मोदी की लीडरशिप को स्वीकार नहीं करना चाहती है और यही नतीजे सामने आने वाले हैं। खरगे ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी ने काम किया है। साथ ही साथ संविधान और लोकतंत्र का मुद्दा भी लोगों की जेहन में है।


मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई को लेकर खासे परेशान हैं, यही वजह है कि अब वह इंडी गठबंधन की सरकार चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन बहुमत के आंकड़े 272 से ज्यादा सीटें लाने वाली है और मोदी सरकार फिर से रिपीट नहीं होगी।


उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में कुछ सीटें पा सकती है लेकिन तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। उत्तर प्रदेश में भी गठबंधन में शामिल दलों के कारण बीजेपी के अधिक सीटें मिल रही हैं। लोगों को समझ में आ गया है कि बीजेपी किस तरह से आरक्षण को खत्म कर रही है।