ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, इस नेता ने छोड़ा हाथ का साथ

RANCHI: भारत निर्वाचन आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। इसी बीच झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, इस नेता ने छोड़ा हाथ का साथ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: भारत निर्वाचन आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर देगा। इसी बीच झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिरसा उरांव ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले अपने भविष्य को देखते हुए विभिन्न दलों के नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर कांग्रेस को चुनाव से पहले करीब करीब हर राज्य में झटके मिल रहे हैं। अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं और अब झारखंड में भी कांग्रेस को एक और झटका लगा है।


झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बिरसा उरांव ने शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बिरसा उरांव अपने सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। इसकी तैयारी भी कर ली गई है। इसको लेकर बीजेपी ने हरमू मैदान रांची में समारोह का आयोजन किया है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी समेत अन्य नेता शामिल होंगे।