ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को दूसरा बड़ा झटका, मौर्य के बाद अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

DESK: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है। एक तरफ जहां कांग्रेस के कई नेता हाथ का साथ छोड़ चुके है और कई छोड़ने की तैयारी में हैं तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव क

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को दूसरा बड़ा झटका, मौर्य के बाद अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है। एक तरफ जहां कांग्रेस के कई नेता हाथ का साथ छोड़ चुके है और कई छोड़ने की तैयारी में हैं तो वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में भी इस्तीफों का दौर चल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को दूसरा बड़ा झटका लगा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब सपा के बड़े नेता सलीम शेरवानी ने सपा महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।


दरअसल, अखिलेश यादव की पार्टी में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक के बाद एक पार्टी नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है। पिछले दिनों सपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के पद से इस्तीफा सौंप दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले मौर्य के बाद सलीम शेरवानी ने सपा महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि सलीम शेरवानी राज्यसभा नहीं भेजे जाने से नाराज हैं और यही वजह है कि उन्होंने इस्तीफा दिया है।


सलीम शेरवानी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लंबा चौड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य में मुसलमानों की हो रही उपेक्षा का जिक्र करते हुए लिखा कि पार्टी में उनके समर्थन को कम कर के नहीं आंकना चाहिए। सलीम ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से घोषित उम्मीदवारों में एक भी मुस्लिम नेता को शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताते हुए अखिलेश यादव से पूछा है कि समाजवादी पार्टी बीजेपी से अलग कैसे है?