ब्रेकिंग
CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार

लोकसभा चुनाव पर मांझी का बड़ा बयान, कहा-हम एको सीट पर नहीं लड़ने जा रहे हैं

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि हम एको सीट पर चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। वही 23 जून को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक मे

लोकसभा चुनाव पर मांझी का बड़ा बयान, कहा-हम एको सीट पर नहीं लड़ने जा रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर हम के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। कहा है कि हम एको सीट पर चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। वही 23 जून को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि हम क्या है हमारे बारे में लोग क्या समझते हैं इससे कोई मतलब नहीं है। मतलब यह है कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं वही जब इसमें कोर्डिनेशन कर रहे हैं तो सब कुछ है। हम रहे या ना रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जीतन राम मांझी ने सोमवार को गुस्से में कह दिया कि हम एक भी लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। 


विपक्षी दलों को एकजुट करने निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घर में ही झटका लग सकता है। 23 जून को पटना में विपक्षी नेताओं का जुटान होना है। इस बैठक में शामिल होने के लिए महागठबंधन के साथी 'हम' के संरक्षण जीतनराम मांझी को आमंत्रित नहीं किया गया है। इससे मांझी नाराज हैं और उन्होंने नाराजगी भी जाहिर कर दी है। पूर्व मांझी मांझी के रूख से ऐसा लग रहा कि 23 जून से पहले ही नीतीश कुमार को बड़ा झटका लग सकता है।


जीतन राम मांझी ने सोमवार को गुस्से में कह दिया कि हम एक भी लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। हर आदमी को आशावादी होनी चाहिए। बिहार की धरती ऐसी रही है यहां से एक एक इंटरनेशनल घटनाएं घटी है और कामयाबी मिली है। उसी क्रम में नीतीश कुमार जी लगे हुए है। बहुत ही अच्छे काम में नीतीश कुमार लगे हैं। 23 जून को विपक्षी दल के लोग जुट रहे हैं हम समझते है कि कामयाबी मिलेगी। हम क्या है लोग क्या समझते है उससे कोई मतलब नहीं मतलब हहै कि हमारे नेता नीतीश कुमार है वही जब इसमें कोर्डिनेशन कर रहे हैं तो सब कुछ है। हम रहे या ना रहे। हम एको सीट पर नहीं लड़ने जा रहे है।