ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर मायावती का बड़ा एलान, बताया बसपा का चुनावी प्लान

DESK: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने साफ कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बसपा प्रमुख ने लोकसभा का चुनाव

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर मायावती का बड़ा एलान, बताया बसपा का चुनावी प्लान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती ने साफ कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बसपा प्रमुख ने लोकसभा का चुनाव अकेले लड़ने का एलान कर दिया है। अपने 68वें जन्मदिन के मौके पर बसपा चीफ ने बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है।


पूर्व सीएम मायावती ने कहा ह कि लोकसभा चुनाव में काफी कम समय रह गया है। लोकसभा चुनाव में रिजल्ट अच्छा आता है तो यही मेरा बर्थडे गिफ्ट रहेगा। लोकसभा चुनाव हम अकेले ही लड़ेंगे, किसी पार्टी से गठबंधन नहीं कर रहे हैं। बसपा इसीलिए अकेले चुनाव लड़ती है क्योंकि शीर्ष नेतृत्व दलित समाज से है। हमारा वोट तो ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन गठबंधन का वोट हमारे में ट्रांसफर नहीं होता है। बसपा ने 1993 में समाजवादी पार्टी और 1996 में कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन किया था लेकिन पार्टी को इसका कोई फायदा नहीं हुआ था।


बसपा चीफ ने कहा कि 4 बार हमारी सरकार रही है और हमने दलितों के लिए काम किया है। मुफ्त राशन देकर गुलाम बनाने की कोशिश हो रही है। धर्म की आड़ में जो राजनीति की जा रही है जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस, बीजेपी और इनके सहयोगी दलों का व्यवहार जातिवादी और संप्रदाय वादी रहा है। गठबंधन ने फायदा कम और नुकसान अधिक होता है। चुनाव के बाद गठबंधन करने पर विचार हो सकता है।


मायावती ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच तल्खी पर कहा कि सपा प्रमुख ने जिस तरह गिरगिट की तरह रंग बदला है उससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। मीडिया के जरिए यह बात फैलाई जा रही है कि मैं राजनीति से संन्यास ले रही हूं, यह पूरी तरह से बेबुनियाद है। वहीं प्राण पतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं लिया है। इसको लेकर मुझे और मेरी पार्टी को किसी तरह का कोई एतराज नहीं है।