ब्रेकिंग
CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें

लोकसभा चुनाव: जीतन राम मांझी ने नामांकन दाखिल किया, NDA के तमाम नेता रहे मौजूद; थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

GAYA: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मार्चो के संरक्षक जीतन राम मांझी ने गया संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पहले चरण

लोकसभा चुनाव: जीतन राम मांझी ने नामांकन दाखिल किया, NDA के तमाम नेता रहे मौजूद; थोड़ी देर में जनसभा को करेंगे संबोधित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार के पूर्व सीएम और हिन्दुस्तानी आवाम मार्चो के संरक्षक जीतन राम मांझी ने गया संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि थी। जीतन राम मांझी के नामांकन के दौरान बिहार एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। थोड़ी ही देर बाद मांझी और एनडीए के नेता गया के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।


दरअसल, एनडीए गठबंधन नें शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को लोकसभा चुनाव में गया की एक सीट मिली है। मांझी की मांग पर बीजेपी ने गया सीट हम को दे दी थी। इस सीट से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी एनडीए के साझा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। गुरुवार को जीतन राम मांझी ने गया स्थित समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर एनडीए के तमाम नेता भी मौजूद रहे।


मांझी के नामांकन में बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू से मंत्री श्रवण कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान समेत गठबंधन के तमाम दलों के कई नेता मौजूद रहे और सभी ने 400 पार के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को दोहराया।


गया में एनडीए प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद जीतन राम मांझी समाहरणालय से निकलकर गांधी मैदान पहुंचे हैं। गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष सुमन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। थोड़ी ही देर बाद जीतन राम मांझी गया की धरती से विरोधियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे।