ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

लोकसभा चुनाव: बिहार NDA में सीटों का हो गया एलान, जानिए.. कौन पार्टी कहां से लड़ेगी चुनाव

DELHI: आखिरकार बिहार एनडीएम में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा हो गया। सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ है उसमें बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोजपा (रामविलास) 5, मांझी की पार्टी ह

लोकसभा चुनाव: बिहार NDA में सीटों का हो गया एलान, जानिए.. कौन पार्टी कहां से लड़ेगी चुनाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: आखिरकार बिहार एनडीएम में लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों का बंटवारा हो गया। सीट शेयरिंग का जो फॉर्मूला तय हुआ है उसमें बीजेपी 17, जेडीयू 16, लोजपा (रामविलास) 5, मांझी की पार्टी हम- 1 और कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा लोकसभा की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।


लोकसभा चुनाव में बीजेपी बिहार की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बीजेपी जिन सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम शामिल हैं।


वहीं जेडीयू 16 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। जेडीयू के खाते में जो लोकसभा की सीटें आई हैं उसमें वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर शामिल हैं।


वहीं चिराग की पार्टी जिन पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी उसमें वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई शामिल हैं जबकि मांझी की पार्टी गया सीट से और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेगी।