ब्रेकिंग
सारण में गंडक नदी का रिंग बांध टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; मुख्य तटबंध पर बढ़ा दबाव✦मोहल्लेवाली आंटी ने फैलाया HIV! एड्स से 2 भाइयों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल ✦Bihar Special Trains: तेलंगाना से बिहार आने वालों को बड़ी राहत, पटना-दानापुर समेत इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦सारण में गंडक नदी का रिंग बांध टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; मुख्य तटबंध पर बढ़ा दबाव✦मोहल्लेवाली आंटी ने फैलाया HIV! एड्स से 2 भाइयों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल ✦Bihar Special Trains: तेलंगाना से बिहार आने वालों को बड़ी राहत, पटना-दानापुर समेत इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें पूरा शेड्यूल✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज

लोकसभा चुनाव 2024 : नामांकन करने पहुंची RJD कैंडिडेट अर्चना दास और श्रवण कुमार, NDA के कैंडिडेट ने भी भरा पर्चा

PATNA : बिहार में आज पहले चरण के मतदान का आखिरी दिन है। वहीं आज ही दूसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों पर भी नामांकन शुरू हो जाएगा। पहले चरण में आज गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई के लिए न

लोकसभा चुनाव 2024 : नामांकन करने पहुंची RJD कैंडिडेट अर्चना दास और श्रवण कुमार, NDA के कैंडिडेट ने भी भरा पर्चा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में आज पहले चरण के मतदान का आखिरी दिन है। वहीं आज ही दूसरे चरण की पांच लोकसभा सीटों पर भी नामांकन शुरू हो जाएगा। पहले चरण में आज गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई के लिए नामांकन है। इसी बीच महागठबंधन के कैंडिडेट भी अंतिम दिन अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंच रहे हैं। जमुई में अर्चना दास तो नवादा में श्रवण कुमार ने राजद के सिंबल पर अपना नामांकन दाखिल किया है। 


जमुई से अर्चना रविदास नामांकन करने के लिए समाहारणालय पहुंची हैं। वह अपने समर्थकों के साथ यहां आई हैं। इसके साथ ही नवादा से श्रवण कुमार भी अपना नामांकन दाखिल करने समाहरणालय भवन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रवक्ता शक्ति यादव और लोकसभा चुनाव के एलान के बाद मुंगेर में पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने वाले अशोक महतो भी मौजूद रहे। 


वहीं गया सीट से एनडीए से जीतन राम मांझी आज जहां पर्चा भरेंगे वहीं आरजेडी की तरफ से कुमार सर्वजीत भी आज पर्चा भरेंगे।  जमुई से एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान ने अपने जीजा अरुण भारती को टिकट दिया है। बिहार की नवादा लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार विवेक ठाकुर नामांकन दाखिल करेंगे। 


उधर, दूसरे चरण के लिए किशनगंज पूर्णिया कटिहार भागलपुर एवं बांका सीट पर नामांकन शुरू हो गया है तो ऐसे में बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी  पुर्णिया पहुंचे हैं। जहां वो एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के नामांकन में शामिल होंगे। उनके साथ मंत्री लेसी सिंह और पुर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद भी हैं साथ में ।