ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र, न्याय के साथ गारंटी पर फोकस

DESK : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर तापमान बढ़ता जा रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने -अपने तरीके से जनता को लुभाने में जुट चुकी हैं। ऐसे में इस आम चुनाव को लेकर देश की सबसे पु

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र, न्याय के साथ गारंटी पर फोकस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर तापमान बढ़ता जा रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने -अपने तरीके से जनता को लुभाने में जुट चुकी हैं। ऐसे में इस आम चुनाव को लेकर देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। घोषणा पत्र में पार्टी पांच न्याय में 25 गारंटियों के साथ कई वादे करने जा रही है। घोषणा पत्र के वादों को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए पार्टी ने विगत बुधवार से ही अपना घर-घर जनसंपर्क का अभियान भी शुरू कर चुकी है। इसके तहत पार्टी ने आठ करोड़ घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।


दरअसल, कांग्रेस अपने पार्टी मुख्यालय में पांच अप्रैल को घोषणा पत्र जारी करेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके साथ पार्टी ने सभी प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को भी बुलाया है। कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र को आम मतदाताओं तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेगी। इसलिए पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू करने के साथ घोषणा पत्र जारी करने का फैसला किया है। इसके बाद पार्टी सभी चुनावी रैलियों में न्याय के वादों को दोहराएगी। इसके लिए पार्टी ने करीब 10 करोड़ न्याय कार्ड छपवाए हैं। इसके साथ पार्टी इस बार चुनाव प्रचार पर भी जोर देगी। इंडिया गठबंधन के घटकदलों के साथ पार्टी जहां प्रादेशिक स्तर पर संयुक्त चुनाव प्रचार की तैयारी कर रही है। वहीं, जिन प्रदेशों में पार्टी अकेले मैदान में है, वहां पार्टी के बड़े नेता हर सीट तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। ताकि लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सके।


उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अगले दो माह लगातार चुनाव प्रचार करेंगे। कई राज्यों में दोनों नेता एक मंच पर नजर आएगें, वहीं कई राज्यों में अलग-अलग चुनाव प्रचार का कार्यक्रम भी तय है। पार्टी अध्यक्ष चुनाव प्रचार के दौरान 40 से ज्यादा सभाएं करेंगे। इसके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी प्रचार में सक्रिय रहेंगी।