ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

लोकसभा चुनाव से पहले BJP को मिली बड़ी ख़ुशख़बरी ! काशी के बाद अब मथुरा में होगा सर्वें, हाईकोर्ट से मिला परमिशन

DESK : देश के अंदर अगले 5 से 6 महीना में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी जोर-शोर से अपनी तैयारी में जुटी हुई है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह देखने

लोकसभा चुनाव से पहले BJP को मिली बड़ी ख़ुशख़बरी ! काशी के बाद अब मथुरा में होगा सर्वें, हाईकोर्ट से मिला परमिशन
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश के अंदर अगले 5 से 6 महीना में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी जोर-शोर से अपनी तैयारी में जुटी हुई है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह देखने को मिल रही है कि इस लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगातार एक से बढ़कर एक उपहार मिल रहा है। पहले बीजेपी ने तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की और अब राम मंदिर के उद्घाटन के समय नजदीक आने के साथ ही मथुरा को लेकर भी हाईकोर्ट में बड़ा फैसला सुना दिया है।


दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्म भूमि को लेकर कोर्ट में चल रहे विवाद को कमिश्नर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। हाईकोर्ट ने काशी के बाद अब मथुरा की शाही ईदगाह परिसर में सर्वे को लेकर मंजूरी दे दी है। इसको लेकर  काफी समय से हिंदू पक्ष सर्वे को लेकर मांग कर रहा था। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को हाईकोर्ट ने 18 याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद ये फैसला दिया।


हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह परिसर में सर्वे को लेकर एक कमिश्नर नियुक्त करने का भी आदेश दिया है जो मंदिर परिसर का सर्वे कराएगा। हालांकि कमिश्नर की इस टीम में कितने सदस्य होंगे, इसको लेकर कोर्ट 18  दिसंबर को निर्देश देगा।  हाईकोर्ट के फैसले पर हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया इलाहाबाद HC ने हमारे आवेदन को स्वीकार कर लिया है, जहां हमने अधिवक्ता आयुक्त द्वारा (शाही ईदगाह मस्जिद) के सर्वेक्षण की मांग की थी। तौर-तरीके 18 दिसंबर को तय किए जाएंगे। 


आपको बताते चलें कि, ज्ञानवापी के बाद मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में भी सर्वे कराने को लेकर हिंदू पक्ष ने याचिका दायर की थी। इसको लेकर काफी समय से जिला कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक सुनवाई चल रही थी। छह नवंबर को कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया।