ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव के साथ ही अब इन 4 राज्यों में भी होगा इलेक्शन, जानिए कहां-कहां होंगे चुनाव

DESK : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और बताए

लोकसभा चुनाव के साथ ही अब इन 4 राज्यों में भी होगा इलेक्शन, जानिए कहां-कहां होंगे चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग ने शनिवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस दौरान आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और बताएगा कि यूपी, बिहार समेत तमाम राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए किस दिन कहां वोटिंग होगी। इसके  अलावा चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी इलेक्शन कमिशन शनिवार को ही ऐलान करेगा। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम शामिल हैं। पहले भी इन राज्यों के इलेक्शन लोकसभा चुनाव के साथ होते रहे हैं।


अरुणाचल प्रदेश में तो भाजपा ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी कैंडिडेट्स के नाम पर मंथन चल रहा है। फिलहाल ओडिशा में बीजू जनता दल की सरकार है। इसके मुखिया नवीन पटनायक बीते कई दो दशकों से ज्यादा वक्त से लगातार राज्य के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री हैं। वह राज्य के पुनर्गठन के बाद से सूबे की कमान संभाल रहे हैं।


वही, जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोग चर्चा कर रहे हैं कि शायद लोकसभा के साथ ही वहां भी इलेक्शन हो जाएं। लेकिन चुनाव आयोग के सूत्र इससे इनकार कर रहे हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ इलेक्शन नहीं होंगे। लेकिन परिस्थितियां ठीक रहीं तो इसी साल अक्टूबर तक महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों के साथ वहां भी वोटिंग कराई जा सकती है।


आपको बताते चलें कि,हाल ही में जब चुनाव आयोग का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गया था तो वहां कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने मांग की थी कि लोकसभा चुनाव के साथ ही यहां भी इलेक्शन करा लिए जाएं। लेकिन, फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें