ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

लोकसभा चुनाव से पहले लालू की बेटी को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट से मिली जमानत

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दी है। राज्य के अंदर सात चरणों में चुनाव होने हैं। इसको लेकर सीटों का बंटवारा हो गया है। इसी कड़ी में आचार संहिता उ

लोकसभा चुनाव से पहले लालू की बेटी को बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट से मिली जमानत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दी है। राज्य के अंदर सात चरणों में चुनाव होने हैं। इसको लेकर सीटों का बंटवारा हो गया है। इसी कड़ी में  आचार संहिता उल्लंघन के लंबित मामले में शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री व पाटलिपुत्र से लोकसभा राजद प्रत्याशी मीसा भारती दानापुर न्यायालय में हाजिर हुईं और यहां उन्हें बड़ी राहत मिली है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में आचार संहिता को लेकर मनेर थाना में कांड संख्या 216/19 दर्ज किया गया था। उसी मामले में पाटलिपुत्र लोकसभा की राजद प्रत्याशी मीसा भारती को आज दानापुर व्यवहार न्यायालय के जेएम फर्स्ट क्लास एडीडीएल मुंसिफ थर्ड प्रिया कुमारी के सामने पेश हुईं। जहां सुनवाई करते हुए 10 हजार के मुचलके पर उन्हे जमानत दे दी। 


वहीं, कोर्ट पहुंची  मीसा भारती ने कहा कि पाटलिपुत्र की जनता ही नहीं पूरे बिहार की जनता हमारी है। दस वर्षों तक बीजेपी को मौका मिला। एक बार इंडी गठबंधन को मौके देकर देखें. जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे। वहीं मीसा भारती के वरिष्ठ अधिवक्ता शिव कुमार ने बताया कि मनेर थाना में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले में उन्हें दस हजार के मुचलके पर आज जमानत मिली है। 


आपको बताते चलें कि, साल 2019 के लोकसभा चुनाव के समय मनेर में रोड शो करने के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ था। मीसा भारती पर 20 से 25 चार पहिया वाहन और 50 से अधिक बाइक और झंडा के साथ 500 से ज्यादा लोगों के साथ बगैर अनुमति के रोड शो करने का आरोप है। यह मामला सुअरमरवा-रामपुर सेक्टर-4 का है. बताते चलें कि मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा से राजद प्रत्याशी हैं. जहां उनका सीधा मुकाबला मोदी सरकार में मंत्री रहे रामकृपाल यादव से है