ब्रेकिंग
घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...✦बिहार में बाढ़ से हाहाकार: 7 जिलों के पौने तीन लाख लोग प्रभावित, राहत के लिए सम्राट सरकार ने वायुसेना से मांगी मदद✦मौत के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, वैशाली में ठेले पर शव ले जाने को मजबूर हुआ परिवार✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...✦बिहार में बाढ़ से हाहाकार: 7 जिलों के पौने तीन लाख लोग प्रभावित, राहत के लिए सम्राट सरकार ने वायुसेना से मांगी मदद✦मौत के बाद भी नहीं मिली एंबुलेंस, वैशाली में ठेले पर शव ले जाने को मजबूर हुआ परिवार

बिहार में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार जंगल में पेड़ से टकराई, आधा दर्जन युवक घायल; एक की हालत नाजुक

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में गोरखपुर से वाल्मीकिनगर जा रही छह युवकों की कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सभी छह युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। गोरखपुर से वाल्मीकिनगर जा रही छह युवकों से सवार कार नौरंगिया और वाल्मीकिनगर के बीच जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सभी छह युवक घायल हो गए।



जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार जंगल के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसा भेड़िहारी कंपार्टमेंट के पास हुआ। कार के पेड़ से टकराने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 



स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहा पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती घायलों में से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाकी घायलों का इलाज जारी है।



बताया जा रहा है कि सभी छह युवक गोरखपुर से वाल्मीकिनगर जा रहे थे। इसी दौरान नौरंगिया और वाल्मीकिनगर के बीच उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता