ब्रेकिंग
बांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांका जिला परिषद में निगरानी की छापेमारी से मचा हड़कंप, 1.26 लाख रुपये रिश्वत लेते रिटायर्ड जेई और क्लर्क गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: 19वें राउंड में प्रशांत किशोर 11,289 वोट से आगे, तेज प्रताप यादव का बीजेपी पर बड़ा हमलाBihar News: परचून दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 60 लाख रुपये के नुकसान की आशंकाबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगे

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के जेलों में छापेमारी : लखीसराय व खगड़िया मंडल कारा में मचा हड़कंप...

LAKHISARAI : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार पुलिस अलर्ट मोड में है। चुनाव शुरू होने से पहले ही जगह-जगह छापेमारी अभियान और वाहनों की जांच तेजी चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार के जेलों में छापेमारी : लखीसराय व खगड़िया मंडल कारा में मचा हड़कंप...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

LAKHISARAI : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार पुलिस अलर्ट मोड में है। चुनाव शुरू होने से पहले ही जगह-जगह छापेमारी अभियान और वाहनों की जांच तेजी चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश की कई जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारियां की जा रही हैं। जिसमें लखीसराय मंडल कारा व खगड़िया समेत कई अन्य जिलों की जेलों में छापेमारी की गयी और कैदियों के वार्ड की जांच की गयी है। जेल में बंद अपराधी चुनाव को प्रभावित न कर सकें, इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जेलों की जांच की जा रही है। इसी को लेकर एसडीओ और डीएसपी के नेतृत्व में मंडल कारा खगड़िया और लखीसराय में प्रशासन द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया गया है। इस छापेमारी में कई थानो की पुलिस भी मौजूद रही। इस दौरान अधिकारियों द्वारा जेल के प्रत्येक महिला व पुरुष वार्ड, जेल अस्पताल, बैरक आदि की बारीकी से जांच की गयी। इसके अलावा वॉच टावर में लगे सुरक्षाकर्मी और जेल की सुरक्षा में लगे उपकरणों की भी बारीकी से जांच की गयी है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी के क्रम में कोई भी आपत्तिजनक सामान जेलो से बरामद नहीं हुआ है। खगड़िया एसडीओ ने बताया कि विभागीय निर्देश पर समय-समय पर यह रुटीन जांच की जाती है। वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ज्यादा अलर्ट है। इसी को लेकर जेल में यह छापेमारी की गई है। 


उधर, इस मामले में खगड़िया  एसडीओ अमित अनुराग ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह छापेमारी की गई है। सुबह चार बजे से यह छापेमारी शुरू हुई थी, जो लगभग दो घंटे तक चली। यहां कुल 22 सेल हैं, जिसकी जांच की गयी है। लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक समान बरामद नहीं हुआ। पुलिस टीम की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।