ब्रेकिंग
बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान बांकीपुर और दतिया उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रशांत किशोर और कांग्रेस उम्मीदवार ने दर्ज की जीत, चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे नितिन नबीन बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी की जमानत जब्त, 14273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहींजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान

लोकसभा चुनाव 2024 : रोहिणी आचार्य आज करेंगी नामांकन, लालू -तेजस्वी सहित जुटेंगे महागठबंधन के कई दिग्गज ; कांटे का होगा मुकाबला

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। वहीं अब रोहिणी आचार्य को उनके पिता और भाई का साथ मिलने वाला है। रोहिणी आचार्य के लिए

लोकसभा चुनाव 2024 : रोहिणी आचार्य आज करेंगी नामांकन, लालू -तेजस्वी सहित जुटेंगे महागठबंधन के कई दिग्गज ; कांटे का होगा मुकाबला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। वहीं अब रोहिणी आचार्य को उनके पिता और भाई का साथ मिलने वाला है। रोहिणी आचार्य के लिए आज छपरा में राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव हुंकार भरेंगे। महागठबंधन की ओर आज छपरा में विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में महागठबंधन के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही रोहणी आज अपना नामांकन भी दाखिल करेंगे।


रोहिणी आचार्य ने बताया कि आज यानी 29 अप्रैल को वह सारण लोकसभा सीट से नामाकंन भरेंगी। वहीं उनके नामाकंन के बाद विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, मुकेश सहनी, अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं महागठबंधन के अनेक वरीय नेता इस जनसभा में शिरकत करेंगे।  


वहीं राजद ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आने की अपील भी की है। हालांकि, सारण में पांचवें चरण में यानी 20 मई को मतदान होगा। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में सोमवार को रोहिणी आचार्य नामाकंन कर रही हैं। रोहिणी के लिए उनके पिता और भाई जनता से वोट मांगेंगे। बता दें कि सारण में रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार व निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी से है। 


बताते चलें कि सारण से ही लालू यादव ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी। वहीं अब उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी वहीं से अपना राजनीतिक जीवन कर रही हैं। रोहिणी सारण में लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। रोहिणी सारण में ही कैंप भी कर रही हैं। साथ ही वह हरेक जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को खत्म करने का वादा कर रही हैं। रोहिणी आचार्य का कहना है कि सारण की जनता उन्हें बहुत प्यार दे रही है और वह इस बार सारण से विजयी भी होंगी।